Categorized | लखनऊ.

चक गंजरिया प्रक्षेत्र, लखनऊ में 05 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता के डेरी प्लाण्ट की स्थापना हेतु दुग्ध विकास विभाग की 20 एकड़ भूमि बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ गुजरात को आवंटित करने का निर्णय

Posted on 04 October 2013 by admin

मंत्रिपरिषद ने जनपद लखनऊ में 05 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता के एक अत्याधुनिक डेरी प्लाण्ट की स्थापना हेतु चक गंजरिया प्रक्षेत्र में उपलब्ध दुग्ध विकास विभाग की 20 एकड़ भूमि को उ0प्र0 राज्य औधोगिक विकास निगम के माध्यम से बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ पालनपुर गुजरात को आवंटित करने का निर्णय लिया है।
यह भूमि यू.पी.एस.आर्इ.डी.सी. के माध्यम से निर्धारित प्रक्रियानुसार लीज पर बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ को डेरी प्लाण्ट की स्थापना हेतु उपलब्ध करार्इ जाएगी। बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा दुग्ध का उपार्जन प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों से किया जाएगा। राज्य के किसानों से पर्याप्त दुग्ध उपार्जन न हो पाने की सिथति में, प्लाण्ट के संचालन हेतु आवश्यक दुग्ध की मात्रा अन्य प्रान्तों से प्राप्त की जा सकेगी। भूमि हस्तांतरण के उपरान्त 18 माह के भीतर बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ को दुग्ध प्रसंस्करण प्लाण्ट लगाना होगा।
अत्याधुनिक डेरी प्लाण्ट की स्थापना हेतु उ0प्र0 राज्य औधोगिक विकास निगम द्वारा बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ को उक्त भूमि 4800 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से आवंटित किये जाने के फलस्वरूप प्राप्त धनराशि में से, 12.50 प्रतिशत अर्थात 600 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से प्रशासनिक व अन्य व्यय काटने के उपरान्त, 2200 प्रति वर्गमीटर के आधार पर आगणित धनराशि राजकोष में तथा अवशेष 2000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से आगणित की गयी धनराशि लखनऊ में प्रस्तावित मेट्रो फण्ड में उ0प्र0 राज्य औधोगिक विकास निगम द्वारा जमा की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ गुजरात को-आपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल ब्रान्ड) की एक इकार्इ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in