Categorized | लखनऊ.

खरीफ विपणन वर्ष 2013-14 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान क्रय नीति अनुमोदित

Posted on 04 October 2013 by admin

मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2013-14 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान क्रय नीति को अनुमोदित करते हुए विभिन्न श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य भी निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत कामन धान की श्रेणी के लिए 1310 रुपए प्रति कुन्टल तथा ग्रेड-ए श्रेणी के लिए 1345 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। 01 अक्टूबर, 2013 से 28 फरवरी, 2014 की अवधि में धान क्रय का निर्णय लेते हुए मंत्रिपरिषद ने 25 लाख मीटि्रक टन धान क्रय का कार्यकारी लक्ष्य निर्धारित किया है। दिनांक 28 फरवरी, 2014 तक क्रय केन्द्रों पर किसानों द्वारा लाए जाने वाले धान की समस्त मात्रा क्रय की जाएगी। इस खरीफ विपणन वर्ष में केवल किसानों से धान क्रय करने का निर्णय लिया गया है। विक्रेता किसानों का मोबाइलफोन नं0 भी धान क्रय पंजिका में अंकित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में 3000 क्रय केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जनपद स्तर पर केन्द्रोें का चयन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक क्रय केन्द्र से ग्रामों के सम्बद्धीकरण की व्यवस्था संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा की जाएगी। किसानों को धान के मूल्य का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जाएगा। इसके अलावा किसानों के लिखित अनुरोध पर ‘पेयीज एकाउण्ट ओनली चेक के माध्यम से भी भुगतान की व्यवस्था रहेगी। धान क्रय सरकारी एजेंसियों के अलावा कच्चा आढ़तियों (कमीशन एजेण्ट) के माध्यम से होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in