Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 02.10.2013 को प्रात: 6:30 बजे संगठन संयोजक डा0 ऋषी राघव व पुरूषोत्म शुक्ला जी के नेतृत्व में राजाजीपुरम क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

Posted on 04 October 2013 by admin

प्रभात फेरी के आयोजन की तैयारी राजाजीपुरम वार्ड के संयोजक कौशल हरि नारायण व मोहनकान्त जी द्वारा पिछले एक सप्ताह से की जा रही थी। प्रभात फेरी से पूर्व श्री कौशल हरि नारायण एवं महावीर जी द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण किया गया।
मोहकान्त जी के अथक प्रयासों का ही परिणाम रहा जिससे कि विहल, पावन, अभिषेक सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
गांधी जयन्ती और शास्त्री जयन्ती का 02 अक्टूबर होना महज संयोग हो सकता है लेकिन जहां एक तरफ गांधी जी ने सत्य व हिंसा के रास्ते पर दुनिया का चलना सिखाया वहीं शास्त्री जी ने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए 1944 से लेकर 1946 तक एक कुशल प्रधानमंत्री की भूमिका निभायी। यह एक संयोग नहीं हो सकता। ये दोनों नेता इस देश के लिए हमेशा मार्गदर्शक और ऊर्जा के श्रोत रहेंगें। हम अपनी पार्टी की ओर लखनऊ वासियों को 02 अक्टूबर की हार्दिक बधार्इ देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in