Categorized | Latest news, लखनऊ.

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में समिमलित हुए

Posted on 04 October 2013 by admin

08
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हम सब को आपसी भार्इचारा व प्रेम को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। बापू का अहिंसा और सत्याग्रह का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के रास्ते पर चलकर देश और प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री कल गांधी जयंती के अवसर पर हजरतगंज सिथत क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने चरखा काता तथा गांधी आश्रम द्वारा तैयार किए गए नवीन वस्त्र डेनिम खादी का लोकार्पण भी किया।
श्री यादव ने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए गांव, गरीब और किसान की खुशहाली जरूरी है। यह भी आवश्यक है कि किस प्रकार गरीब जनता के दु:ख-दर्द को कम किया जाए। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्य सरकार अनेक उपाय कर रही है। महात्मा गांधी की जयंती एक ऐसा अवसर है, जब हम सब को गांव में रहने वाले गरीबों के बारे में खास तौर पर सोचना चाहिए। उन्होंने संसाधनों का सदुपयोग किए जाने पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में देश में आर्थिक संकट नजर आ रहा है। इसके अलावा लोगों के बीच खार्इ पैदा करने वाले तत्व भी मौजूद हैं। इन तमाम चुनौतियों का सामना करने की भी जरूरत है।     उन्होंने कहा कि खादी से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की जरूरतों को पूरा करने और इनकी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। आगामी बजट में इस संबंध में प्रावधान किया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि गांधी जी ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां सभी लोग आपसी भार्इचारे और मोहब्बत के साथ रहते हैं। गांधी जी के इस सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर हम सब को बापू के सपनों के अनुरूप देश व प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
इसके पूर्व, गांधी आश्रम के मंत्री श्री रामेश्वर नाथ मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्था की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खादी संस्थाओं की पिछले 5-6 साल की लमिबत धनराशि का वर्ष 2012 में राज्य सरकार द्वारा भुगतान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोधोग मंत्री श्री कैलाश यादव, खाध एवं रसद तथा कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह, पूर्व मंत्री डा0 अशोक बाजपेर्इ, मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री आमोद कुमार सहित खादी संस्थाओं के कार्यकर्तागण एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in