Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया

Posted on 04 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन के तिलक हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
‘वंदे मातरम गायन से कार्यक्रम की शुरुआत के पश्चात महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी अविस्मरणीय घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के कर्इ प्रिय भजनों का गायन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीगण, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के अलावा, समाजसेवी तथा सेना की मध्य कमान के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in