Categorized | लखनऊ.

महिला विधालय अमीनाबाद, लखनऊ में कार्यरत विधालय की सांस्कृतिक पीठ ”इला कौल कमल सृजन पीठ के तत्वाधान एवं लखनऊ

Posted on 03 October 2013 by admin

महिला विधालय अमीनाबाद, लखनऊ में कार्यरत विधालय की सांस्कृतिक पीठ ”इला कौल कमल सृजन पीठ के तत्वाधान एवं लखनऊ विश्वविधालय तथा यू0 पी0, पी0 ए0 सी0 के संयुक्त उपक्रम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार ”राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तकनीकी सहयोग से भारतवर्ष में दूसरी बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनांक 3 एवं 4 अक्टूबर 2013 को सम्पन्न होगा। संगोष्ठी का विषय ”राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका है।
उक्त 2 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उदघाटन दिनांक 3 अक्टूबर 2013 गुरूवार को साइंटिफिक कन्वेशन सेन्टर, के0जी0एम0यू0, चौक लखनऊ मेें महामहिम राज्यपाल महोदय श्री बी0 एल0 जोशी जी द्वारा प्रात: 10:00 बजे सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य माननीय श्री के0 एम0 सिंह (राज्य मंत्री स्तर, भारत सरकार) द्वारा मुख्य उदबोधन एवं श्री रंजन द्विवेदी, पुलिस महानिदेशक पी0ए0सी0, उत्तर प्रदेश, प्रो0 ऐ0 के0 सेन गुप्ता, प्रतिकुलपति एवं कार्यवाहक कुलपति, लखनऊ विश्वविधालय, श्री वेंकेटेश्वर लू, (आर्इ0 ए0 एस0) राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रो0 संतोष कुमार, निदेशक, सार्क आपदा प्रबंधन केन्द्र, नर्इ दिल्ली एवं श्री मनीष रंजन, कमाण्डेंट नवी बटालियन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स, पटना की गरिममयी उपसिथति एवं आशीर्वचनों के साथ सम्पादित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उमेश चन्द्रा द्वारा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक प्रदर्शनी आपदा प्रबंधन के कार्यो एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स द्वारा साइंटिफिक कन्वेशन सेन्टर में आपदा प्रबंधन के बचाव कार्य का प्रदर्शन भी सम्पादित होगा। इस अवसर पर दोनो दिन लखनऊ विश्वविधालय एवं उसके सम्बद्ध महाविधालयों, एन0सी0सी0 एवं एन0एस0एस0 की लखनऊ में कार्यरत सभी र्इकाइयों के छात्र एवं छात्राओं की उपसिथति रहेगी।
दिनांक 4 अक्टूबर 2013 को लक्ष्मण मेला मैदान निकट एन0बी0आर0आर्इ0 लखनऊ में सायं काल 04:00 बजे से 06:00 बजे तक नवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स, पटना एवं यू0पी0 पी0ए0सी0 द्वारा बाढ़ एवं अतिवृषिट में होने वाली जन एवं पशु हानि को रोकने एवं बचाव के कार्यो का प्रर्दशन किया जायेगा। दिनांक 4 अक्टूबर 2013 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 ऐ0 के0 सेन गुप्ता, प्रतिकुलपति एवं कार्यवाहक कुलपति, लखनऊ विश्वविधालय होंगे।
इस अवसर पर अपने सम्मानित समाचार पत्रन्यूज चैनल से प्रेस प्रतिनिधिसवांददाता एवं फोटो छायाकारटी0वी0 क्रयू को दिनांक 03 एवं 04 अक्टूबर के कार्यक्रम की मीडिया कवरेज हेतु पधारने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करेें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in