Categorized | लखनऊ.

बुन्देलखण्ड के किसानों को सिप्रंकलर सेटों के खरीदने पर 90 से 50 प्रतिशत का अनुदान -कृषि मंत्री

Posted on 25 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड तथा विंध्य क्षेत्र के 76 विकास खण्डों में सिपं्रकलर सेटों के खरीदने पर लघु और सीमान्त कृषकों को 90 प्रतिशत तथा बड़े किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।
कृषि मंत्री श्री आनन्द सिंह ने आज यहां यह बताया कि प्रदेश के बुन्देलखण्ड एवं विंध्य क्षेत्र में सिंचार्इ जल उपयोग की क्षमता बढ़ाने के लिए सिप्रंकलर सिंचार्इ प्रणाली को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा सिप्रंकलर सेटों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खण्ड में 68 सिप्रंकलर सेटों को अनुदान पर वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को सिप्रंकलर सेटों पर अनुदान वितरण के लिए बुन्देलखण्ड के सभी विकास खण्डों में संबंधित जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी बनार्इ गर्इ हैं। इन कमेटियों के माध्यम से लाभार्थी कृषकों का चयन कर सिप्रंकलर सेटों के खरीदने पर अनुदान उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in