Categorized | लखनऊ.

सफलता के लिए निरन्तर प्रयास जरूरी: रस्तोगी

Posted on 25 September 2013 by admin

लखनऊ। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एसपी रस्तोगी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरन्तरता जरूरी है। इसलिए बेरोजगार युवक-युवतियों को सफलता के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। श्री रस्तोगी आज को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय उधमिता लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा सरोजनीनगर के स्कूटर्स इणिडया चौराहा सिथत सहयोग परिवार इंस्टीटयूट आफ कम्प्यूटर एजूकेशन (स्पाइस) में आयोजित त्रैमासिक कौशल विकास आधारित कम्प्यूटर हार्डवेयर मेंंटीनेंस एण्ड नेटवर्किंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन के दौरान प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर श्री रस्तोगी ने कहा कि कुछ समय पहले कम्प्यूटर केवल बड़े-बडे़ संस्थानों में थे।  लेकिन आज के समय में कम्प्यूटर छोटे-छोटे प्रतिष्ठानों के साथ ही तकरीबन सभी घरों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों को लैपटाप बांटकर छात्र-छात्राओं तक को इससे जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिको व इंजीनियरों द्वारा नर्इ-नर्इ तकनीकें इजाद की जा रही है। जिससे कम्प्यूटर बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। जिसके चलते बेरोजगार युवक-युवतियों को लिए कम्प्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण बेरोजगार युवक-युवतियां अपना व्यवसाय करने के लिए सुनहरा मौका है। प्रशिक्षण समन्वयक आरके पासी ने बताया कि तीन माह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कम्प्यूटर मेंटीनेंस के साथ ही एसेम्बलिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस मौके पर स्पाइस की सहायक प्रबंधक मेनका यादव ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in