Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने चक गंजरिया फार्म में प्रस्तावित परियोजनाओं के संबंध में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए

Posted on 25 September 2013 by admin

press-5x101उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने चक गंजरिया फार्म में प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए ताकि इनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल सके।
मुख्यमंत्री आज यहां शास्त्री भवन में चक गंजरिया फार्म पर प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने प्रस्तुतीकरण को देखने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उच्च स्तरीय कैंसर संस्थानमेडिसिटी के साथ-साथ आर्इ.टी. हब, टि्रपल आर्इ.टी. कैम्पस, डेयरी प्रोजेक्ट आदि के साथ ही क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जाए।
बैठक में राज्य सरकार के सलाहकार (वाहय सहायतित परियोजना) श्री मधुकर जेटली, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव आवास एवं सूचना श्री सदाकांत, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह, श्री शम्भू सिंह यादव, मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री आमोद कुमार, सचिव आवास श्री राजीव अग्रवाल, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पंधारी यादव एवं अन्य अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

ज्प्ग्

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in