Categorized | लखनऊ.

देश के लघु व्यवसायों एवं पुन: बिक्री के क्षेत्र में व्यापक वृद्धि के लिये एक सफल समाधान

Posted on 25 September 2013 by admin

गोडैडी ने घोषणा की है कि पिछले वर्ष गर्मियों के मौसम में भारत में खोले गये कस्टमर केयर सेंटर के बाद से उसके भारतीय ग्राहक आधार में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। कंपनी की स्थानीय सपोर्ट टीम हैदराबाद में सिथत है और अब साल के प्रत्येक दिन चौबीसो घंटे, छुटिटयों में भी ग्राहकों की सहायता कर रही है।

गोडैडी ने अपने टूल्स के जरिये देश के हजारों छोटे कारोबारों को अपनी आनलाइन पहचान बनाने में मदद की है। पिछले एक वर्ष में, गोडैडी की सपोर्ट टीम को भारत में 250,000 से अधिक स्थानीय इनबाउंड कस्टमर काल प्राप्त हुये हैं और टीम के सदस्यों ने ग्राहकों को आनलाइन उपसिथति दर्ज कराने में उनकी मदद की है।

गोडैडी इंटरनेशनल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेम्स कैराल ने कहा, ”गोडैडी ने जिस तरह से छोटे खुदरा स्टोर के मालिक से लेकर घरेलू टैक्सी ड्राइवर तक भारतीयों का जुनून देखा है, वह वाकर्इ में प्रेरणादायक है। यह सभी नये उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिये वेबसाइट बनाते हैं। कैराल पहली वर्षगांठ की घोषणा के लिये भारत आये थे। उन्होंने कहा, ”भारत में इतने ग्राहकों की सफल कहानियां देखकर यह साबित होता है कि आनलाइन होने से कारोबार कितनी तेजी से लाभदायक बनते हैं और कितने आसान भी हो जाते हंै। गोडैडी ने बीते वर्ष भारत को प्राथमिक बाजार के तौर पर चुना था और अब हम भारत को अन्य वैशिवक बाजारों में अपने विस्तार के लिये ब्लूप्रिंट के रूप में इस्तेमाल करेंगे।”

संजय तिलाला एक अन्य उदाहरण है, जो गोडैडी के व्यकितगत सेवा पेशकश के लाभ की व्याख्या करते हैं। श्री तिलाला मशीन टूल्स बनाने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं, जिन्होंने श्रंलज्ञीवकपलंत।हतवजमबीण्बवउ नामक अपनी वेबसाइट बनायी। ”किफायती कीमतों और प्रतिस्पद्धी उत्पादों के अतिरिक्त, गोडैडी को चुनने के पीछे प्रमुख कारण इसकी सर्वोत्कृष्ट ग्राहक सेवा है। बेहद दक्ष माहौल में संभावित बेहतरीन सलाह के साथ, मेरे सभी सवालों का फौरन जवाब मिला। गोडैडी मेरी जरूरतें समझता है और उत्कृष्ट कारोबारी साझीदार है।”

गोडैडी छोटे व्यवसायों के लिये विश्व का शीर्षस्थ प्लेटफार्म है और इसने जनवरी 2009 में डाट इन (ण्प्छ) डोमेन नामों से पेशकश शुरू की थी। बीते वर्ष, गोडैडी ने भारत में विस्तृत पैमाने पर परिचालन शुरू किया और अब कंपनी का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय यहां सिथत है।

गोडैडी के भारत के प्रबंध निदेशक एवं वाइस प्रेसिडेंट राजीव सोढ़ी ने कहा, ”गोडैडी ने छोटे व्यवसायों और उधमियों को उनका कारोबार बढ़ाने में सफलतापूर्वक मदद की है। अन्य इंटरनेट प्रदाताओं से गोडैडी को अलग रखने का मुख्य घटक हमारी ग्राहक सेवा और उत्पादों में विभिन्नता है, जोकि छोटे व्यवसायों के सफल होने के लिये वन-स्टाप शाप का निर्माण करता है।”

भारत में गोडैडी ने अपना ध्यान भागीदार पारितंत्र के विकास पर केनिद्रत कर रखा है। गोडैडी रिसेलर नेटवर्क दूसरों को अपने ग्राहकों को डोमेन नाम और वेब होसिटंग की पेशकश द्वारा पैसा बनाने में सक्षम बनाता है और उनके ग्राहकों के लिये गोडैडी के कस्टमर केयर और इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाना आसान बनाता है। भारत में गोडैडी के रिसेलर नेटवर्क में गत एक वर्ष में 88 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है। सोढ़ी ने कहा, ”हमारा लक्ष्य छोटे कारोबार मालिकों को उनकी डिजिटल पहचान बनाने के लिये जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है। फिर चाहे उन्हें डू-इट-योरसेल्फ टूल्स उपलब्ध कराये जायें अथवा उन्हें ऐसे साझीदारों के साथ जोड़ा जाये, जो उनके लिये ‘डू-इट-फार-देम’ का तरीका अपनाते हैं। यही कारण है कि हमारी पूरी रणनीति हमारे साझीदारों को मार्केटिंग एवं सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराने पर केनिद्रत है। हम यहां इन रिसेलर्स को अपने साथ उनका कारोबार आगे बढ़ाने में मदद करने के लिये मौजूद हैं।”

गोडैडी उधमियों और छोटे व्यवसाय मालिकों को यह प्रदर्शित करने के लिये कर्इ रास्तों की तलाश कर रहा है कि आनलाइन उपसिथति कायम करना कठिन अथवा महंगा नहीं है। भारत में लान्च होने के बाद से गोडैडी ने व्यकितगत रूप से ग्राहकों से जुड़ाव बनाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल में शुरू किया गया ‘कप आफ काफी’ कैंपेन है, जिसके जरिये इंटरनेट का लाभ उठाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया है। साथ ही साथ छोटे व्यवसाय आखिर किस तरह आनलाइन होते हैं, इसके लिये डोर-टू-डोर जाकर उपाय बताये गये। व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित गोडैडी के विशेषज्ञों और गोडैडी रिसेलर्स ने संभावित ग्राहकों से संपर्क किया और उन्हें बताया कि किस प्रकार जल्द से जल्द सुंदर वेबसाइट बनायी जा सकती हैं। इस व्यकितगत पहल सेे गोडैडी के असाधारण विकास में काफी मदद मिली है।

गोडैडी स्काटसडेल, एरिज, यूएसए में सिथत है। भारत और कनाडा में कार्यालय होने के साथ ही, गोडैडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूरोप और एशिया में डेटा सेंटर सुविधायें परिचालित करता है। कंपनी समूचे विश्व में 12 मिलियन ग्राहकों को सेवायें प्रदान करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in