Categorized | लखनऊ.

डेंगू के बढ़ते हुये प्रकोप से सरकार बेखबर परन्तु मा0 उच्च न्यायालय गम्भीर

Posted on 25 September 2013 by admin

यह उदगार  व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने  कहा कि प्रदेष में डेंगू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है परन्तु प्रदेष सरकार व स्वास्थ महानिदेषक का दावा है कि डेंगू काबू में है और इसका प्रकोप केवल मध्य उत्तर प्रदेष में है जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। पूर्वांचल में दिमागी बुखार के साथ डेंगू ने भी दस्तक दी है।
श्री चौहान ने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय ने सरकार को नोटिस जारी किया है कि सरकार बताये कि डेंगू की रोकथाम तथा डेंगू के मरीजों को स्वस्थ्य करने के हेतु कौन कौन से उपाय किये गये हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि सरकार से ज्यादा मा0 उच्च न्यायालय प्रदेषवासियों के स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर है जबकि यह दायित्व जनता द्वारा चुनी गयी सरकार का है। उन्होंने कहा कि राजधानी के अस्पतालों में ही डेंगू के मरीजों को बेड नहीं उपलब्ध हो पा रहा है ओैर न ही उनकी देखरेख के लिए कुछ विषेष इंतजाम किया गया है। साथ ही जनता को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने का न तो कोर्इ इंतजाम है न ही कोर्इ ठोस कार्ययोजना है।
श्री चौहान ने कहा कि जब राजधानी में ही गंदगी व डेंगू से लड़ने में सरकार व प्रषासन दोनों अक्षम दिखार्इ दे रहे हैं तो पूरे प्रदेष के बारे में सोचना ही बेमानी है। उन्होंने प्रदेष सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि प्रदेष सरकार कानून व्यवस्था, किसानों, छात्रों, बुनकरों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों, अधिवक्ताओं, सहित समाज के सभी वर्गों के हितार्थ प्रत्येक मुददे पर फेल है और चुनाव पूर्व किये गये अपने वादों को भूल चुकी हैं।
श्री चौहान ने प्रदेष सरकार से मांग की कि डेंगू व दिमागी बुखार से निपटने के लिए कोर्इ ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रदेषवासियों को निजात दिलाये तथा अस्पतालों व अन्य स्वास्थ सेवाओं को सुदृढ़ करे जिससे प्रदेषवासी स्वस्थ रह सके।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता ने एक प्रेस विज्ञपित में दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in