बाबा रामदेव को ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के द्वारा आठ घंटे से ज्यादा की पूछताछ

Posted on 23 September 2013 by admin

बाबा रामदेव को ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के द्वारा आठ घंटे से ज्यादा की पूछताछ और फिर दूसरे दिन दुबारा पूछताछ करने के बाद आखिर ब्रिटिश अधिकारियों को कुछ हासिल नहीं हुआ। पिछले सात. आठ सालों से बाबा रामदेव ब्रिटेन या यूरोपीय देशों के दौरे पर जाते रहे हैं लेकिन पहली बार उन्हे इस तरह से परेशान करने व अपमानित करने की कोशिश की गई। भारतीय विदेश मंत्रीए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और ब्रिटेन स्थित भारतीय दूतावास को सूचित करने के बाद भी कोई मदद नहीं की गई इससे सवाल उठना लाजिमी है कि ब्रिटिश अधिकारियों को बाबा के खिलाफ अगर रेड कॉर्नर नोटिस की सूचना थी तो किसने दी और किसकी सूचना के आधार पर बाबा रामदेव का मान हनन किया गया। ब्रिटिश सांसद कीथ वाज और स्थानीय भारतीयों का बाबा को समर्थन के लिये शुक्रिया। बाबा रामदेव एक योगीराज और राष्ट्र नायक हैए साथ ही देश भ्रष्टाचार.कालाधन मुद्दे को लेकर संघर्ष करने वाले आदर्श पुरूष भी है। बाबा रामदेव का अपमान 125 करोड़ भारतीय के स्वाभिमान और सम्मान से जुड़ा सवाल है। यह पूरा घटनाक्रम शर्मनाक और निंदनीय है जिसमें भारत सरकार और कांग्रेस पार्टी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in