- दिल्ली ज्वैलरी एण्ड जैम फेयर 2013 का आयोजन करने जा रहा है।

Posted on 23 September 2013 by admin

photo-of-event-img_8860दुनिया भर में आभूषण मेलों के आयोजन में अग्रणी- यूबीएम इणिडया उत्तरी भारत में देश के सबसे बड़े पेशेवर बी 2 बी वार्षिक ट्रेडशो- दिल्ली ज्वैलरी एण्ड जैम फेयर 2013 का आयोजन करने जा रहा है। रत्न एवं आभूषण उधोग के लिए आयोजित किया जाने वाला यह मेला रत्नों और आभूषणों के कारोबार के लिए एक बेहतरीन मंच पेश करेगा।  आभूषणों की दृषिट से देखा जाए तो चीन तेज़ी से विकसित होते हुए बाज़ारों में से एक है, साथ ही भारत भी आभूषणों के कारोबार के लिए दुनिया के प्रमुख गंतव्यों में से एक है। भारत में आभूषणों का कुल बाज़ार 90 बिलियन अमेरिकी डालर के करीब है, जिसमें डोमेसिटक रीटेल एवं कारोबार सेगमेन्ट दोनों शामिल हैं। दिल्ली, उत्तरी भारत में आभूषणों के कारोबार के लिए मुख्य केन्द्र है। दिल्ली में आभूषणों का बाज़ार बेहद सक्रिय है। हर तरह की ज्वैलरी के नए एवं अत्याधुनिक डिज़ाइन आपको यहां देखने को मिलेंगे। मेले का उदघाटन 21 सितम्बर को कारोबार क्षेत्र के दिग्गजों के द्वारा किया गया। इनमें राम अवतार वर्मा, अध्यक्ष, द बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन;योगेश सिंगल, महासचिव, द बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन; सतीश चन्द जैन, अध्यक्ष, दिल्ली ज्वैलर्स एसोसिएशन;विजय खन्ना, अध्यक्ष करोल बाग ज्वैलर्स एसोसिएशन, गुरजीत सिंह, उत्तराखण्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन;सर्वेश कुमार जैन, महासचिव, मेरठ गवर्नमेन्ट एसोसिएशन;पवन गुप्ता, पीपी ज्वैलर्स; श्री रमेश नारंग, हजू़रीलाल;सुभाष भोला, भोलासन्स तथा बिल्लू जैन अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन, गुरू बाज़ार अमृतसर मौजूद थे। भारत में तेज़ी से विकसित होते हुए आभूषण उधोग पर प्रकाश डालते हुए द बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार वर्मा ने बताया, ”भारत आज हीरों, आभूषणों एवं रत्नों के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी निर्माताओं की सूची में शुमार हो गया है, आभूषण उधोग में भारत की प्रतिष्ठा तेज़ी से बढ़ रही है। यह उधोग देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते हुए क्षेत्रों में से एक है। देश की अर्थव्यवस्था में भी लगभग 20 फीसदी वार्षिक विकास दर के साथ अतुलनीय योगदान दे रहा है।
हरियाणा, अमृतसर एवं लखनऊ जैसे क्षेत्रों से अग्रणी ज्वैलर्स ने अपने बेहतरीन डिज़ाइनों का प्रदर्शन किया। बिना कटे हीरों को भी प्रदर्शनी में रखा गया। डीपी डिज़ार्इन्स एवं एलकेएस ने भी अपने नए कलेक्शन जैसे फ्यूज़न ज्वैलरी एवं रायल रजवाड़ा कलेक्शन को डिस्प्ले पर रखा, जिसे खास तौर पर प्रीमियम सेगमेन्ट बाज़ार के लिए डिज़ाइन किया गया है। एमरल्ड, शीतल ग्रुप, कृष्णा एक्सपोर्ट, देरावला जैसे जाने माने नाम तथा रीटेल क्षेत्र में भी प्रतिषिठत ज्वैलर्स जैसे पीपी ज्वैलर्स, पीसी ज्वैलर्स, काशी, केज़, भोलासन्स, मोतीवाला एण्ड सन्स ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in