Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री से अमेरिका में ओबामा प्रशासन के मुख्य कृषि वार्ताकार इस्लाम सिददीकी ने भेंट की

Posted on 23 September 2013 by admin

011बैठक के दौरान कृषि तकनीकों तथ फसलों की रक्षा इत्यादि मुददों पर चर्चा हुर्इ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर अमेरिका में ओबामा प्रशासन के मुख्य कृषि वार्ताकार श्री इस्लाम सिददीकी ने भेंट की। भेंट के दौरान दोनों ने कृषि के क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर उत्तर प्रदेश तथा अमेरिका के मध्य सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान अमेरिका सिथत कृषि विश्वविधालयों तथा उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविधालयों के मध्य तकनीकी सहयोग पर भी सकारात्मक चर्चा हुर्इ। प्रदेश में कृषि को और बढ़ावा देने तथा उपज की हानियों (पोस्ट हार्वेस्ट लासेज) को कम करने के लिए अमेरिकी तकनीकी के उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुर्इ। श्री सिददीकी ने मुख्यमंत्री को कृषि तकनीकियों, कटार्इ के उपरान्त फसलों के प्रबन्धन (पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेण्ट) तथा कृषि के मशीनीकरण (फार्म मैकेनाइजेशन) को समझने तथा स्व-अनुभव के लिए अमेरिका आमंत्रित किया।
बैठक के दौरान बुन्देलखण्ड क्षेत्र की समृद्धि के लिए वहां जैतून, कपास तथा मसालों की खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुर्इ। यही नहीं पूरे प्रदेश में होने वाली फसलों के व्यापक सर्वेक्षण के उपरान्त समीक्षा पर भी विचार-विमर्श हुआ तथा फसल नियोजन (क्राप प्लानिंग) पर भी वार्ता हुर्इ।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, कृषि मंत्री श्री आनंद सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग तथा एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप के डा0 एम0जे0खान भी उपसिथत थे।
ज्ञातव्य है कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के हल्द्वानी क्षेत्र में जन्म लेने वाले श्री इस्लाम सिददीकी ने उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी (वर्तमान में गोविन्द बल्लभ पंत यूनीवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एण्ड टेक्नोलाजी) पंतनगर से बी0एस0 की डिग्री प्राप्त की। कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में मुख्य कृषि वार्ताकार (चीफ एग्रीकल्चरल नेगोशिएटर) नियुक्त किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in