Categorized | लखनऊ.

आज की तीन फ्लाइटस में हज यात्रियों के लिए 950 सीटस बुक हुयीं पहली दो उड़ानों से 650 हज यात्री रवाना मदीना में प्रदेश के दो हज यात्रियों का निधन

Posted on 23 September 2013 by admin

यहाँ से आज जाने वाली तीन उड़ानों में 950 हज यात्रियों की सीटों की बुकिंग की गयी है। आज की पहली दो उड़ानों के जरिये चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट से 650 हज यात्री मदीना के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। पूर्वाà 11:40 बजे जाने वाली फ्लाइट संख्या एस0वी0 5753 से 169 पुरुष व 131 महिला तथा अपराà 02:40 बजे जाने वाली फ्लाइट संख्या एस0वी0 5755 से 187 पुरुष व 163 महिला हज यात्रियों ने परवाज किया है। पहली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तथा दूसरी फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 25 मिनट पहले रवाना हुर्इ। तीसरी फ्लाइट संख्या एस0वी0 5751 आज रात्रि 08:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसकी सभी 300 सीटों के लिए 161 पुरुष व 139 महिला हज यात्रियों ने बुकिंग करायी है।
यह जानकारी हज अधिकारी श्री तनवीर अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि कल 23 सितम्बर को भी तीन उड़ानें मदीना के लिए उडेंगी जिनके लिए कुल 950 हज यात्री बुकिंग करा चुके हैं।
अब तक 25841 हज यात्री हुए रवाना :  प्रदेश से अब तक लखनऊ, वाराणसी एवं दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 25841 हज यात्री मदीना के लिए रवाना हो चुके हैं। इनमें से 9977 ने लखनऊ से, 4430 ने वाराणसी और 11434 ने दिल्ली से अपनी-अपनी उड़ानें पकड़ी हैं।
मदीना में 02 हज यात्रियों का निधन : मदीना पहुंचे प्रदेश के दो हज यात्रियों का निधन हो गया है। इनमें से एक रामपुर जिले के जमाल अहमद (यूपीएफ 1564-2) थे जिनकी उम्र लगभग 86 साल थी और दूसरे संत कबीर नगर जिले के मनुल्लाह (यूपीएफ 22946) थे जिनकी उम्र लगभग 67 साल थी।
सम्पर्क सूत्र- सूचना अधिकारी खुर्शीद अहमद

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in