Categorized | लखनऊ.

सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं उपलबिधयों का जनता के बीच प्रसार हेतु प्रशिक्षण

Posted on 23 September 2013 by admin

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा वर्तमान लोक कला माध्यमों की त्रिदिवसीय कार्यशाला 20 व 22 सितम्बर, 2013 के समापन अवसर पर श्री के0के0 पुरवार, अपर श्रम आयुक्त मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में लोक माध्यमों की आम जन में पहुंच एवं उपयोगिता पर जोर दिया साथ ही सरकार की योजनाओं को जन-जन में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।
इस कार्यशाला का संचालन एवं निर्देशन उप निदेशक श्री अशोक कुमार बनर्जी ने किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में लोक गीत सांस्कृतिक दल, नाटक एवं नौटंकी, कटपुतली, जादू, कव्वाली, भजन, विरहा, आदि के लगभग 325 दलों ने प्रतिभाग किया। त्रिदिवसीय गहन कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देने एवं शासन की नीतियाेंउपलबिधयों को सुंदर एवं स्पष्ट तरीके से आम जन तक पहुंचाने हेतु लोक कला माध्यमों से सशक्त एवं प्रभावी उपयोग सिखाया गया।
श्री बनर्जी ने बताया कि विषय विशेषज्ञ के रूप में कोशलेन्द्र पाण्डेय, प्रभाकर भटट, श्रीमती ऊषा बनर्जी, सरदार आठमजीत सिंह (नौटंकी) केवल कुमार (संगीत), जीतेन्द्र मित्तल (नाटक), ललित सिंह पोखरिया (नाटक), श्री कुमार मिश्र (लोक संगीत), श्रीमती रशिम बड़कखाल (लोक संगीत) आदि वरिष्ठ सांस्कृतिक कर्मियों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। राज्य स्वच्छता एवं पेयजल मिशन, लखनऊ ने इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को प्रायोजित किया।
कार्यक्रम में उप निदेशक सै0 अमजद हुसैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in