Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 21 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में सामाजिक एकता, सदभावना एवं अपनत्व का संदेश जन-जन तक पहुचाने के लिये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सभी जनपदो के लिये  25 सितम्बर,2013 से 30 सितम्बर,2013 तक Þसदभावना एकता सप्ताहÞमनाने का कार्यक्रम घोषित किया हैं इसी क्रम में 2 अक्टूबर,2013 को गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालयों पर सदभावना एकता सभा का आयोजन करने के लिये भी निर्देश दिये हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि साम्प्रदायिकता के कारण सामाजिक सदभाव और विकास प्रभावित होता है। उत्तर प्रदेश गंगा- जमुनी संस्कृति का क्षेत्र है। यहां सदियों से हिन्दू-मुसिलम की साझा विरासत रही है। इस मेल मिलाप को तोड़ने और जाति-संप्रदाय का जहर फैलाने वाली ताकतें लोकसभा चुनाव की आहट के ठीक पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की प्रापित में लगी हैं। समाजवादी पार्टी इस चुनौती का सामना करने के लिये आपसी सौहार्द तथा विश्वास को मजबूत रखना आवश्यक मानती है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद के लिये प्रतिबद्ध है। सामाजिक एकता को मजबूत करने के संदेश को जन-जन तक पहुचाने के लिये मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उक्त कार्यक्रम बनाया है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में ग्रामसभा एवं वार्डस्तर पर 25, 26 तथा 27 सितम्बर,2013 को सामाजिक सदभावना के लिये विचार गोष्ठी करके आपसी अपनत्व को मजबूत करने का संदेश दिया जायेगा। 28, 29 तथा 30 सितम्बर,2013 को विकासखण्ड स्तर पर सदभावना एकता सभाओं का आयोजन किया जायेगा तथा  2 अक्टूबर,2013 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलो-जिलो में सदभावना एकता सभा का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रमो में सभी वर्गो के प्रमुख व्यकितयों को समिमलित होगें। इन कार्यक्रमो के जरिये सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in