Categorized | लखनऊ.

यहाँ के चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट से आज जाने वाली तीन हज फ्लाइटस से कुल 950 हज यात्रियों की बुकिंग की गयी है।

Posted on 21 September 2013 by admin

यहाँ के चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट से आज जाने वाली तीन हज फ्लाइटस से कुल 950 हज यात्रियों की बुकिंग की गयी है। इनमें से 300 हज यात्री अपराà 02रू10 बजे जाने वाली उड़ान संख्या एसवी 5655 से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। इन हज यात्रियों में 170 पुरुष व 130 महिलायें शामिल हैं। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 50 मिनट पहले परवाज कर गयी।
यह जानकारी हज अधिकारी श्री तनवीर अहमद ने दी। उन्होंने ने बताया कि आज की दूसरी फ्लाइट रात्रि 08रू10 बजे और तीसरी फ्लाइट रात्रि 11रू10 बजे प्रस्थान करेंगी। इन दोनों फ्लाइटस की सभी सीटस की बुकिंग हो चुकी है। दूसरी फ्लाइट संख्या एसवी 5657 में कुल 300 सीटस हैं और इनके लिए 154 पुरुष व 146 महिला हज यात्रियों की बुकिंग की गयी है, वहीँ तीसरी उड़ान संख्या  एसवी 5659 में 350 सीटस हैं और इनके लिए 181 पुरुष व 169 महिला हज यात्रियों की बुकिंग की गयी है।
श्री तनवीर अहमद ने बताया की कल 22 सितम्बर को भी तीन उड़ानें हज यात्रियों को लेकर मदीना के लिए प्रस्थान करेंगी। इन तीनों की कुल सीटिंग क्षमता 950 हज यात्रयों की है। इन सभी सीटस की बुकिंग पूरी हो चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in