Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार की कार्य संस्कृति का प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों खौफ है

Posted on 20 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार की कार्य संस्कृति का प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों खौफ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, प्रदेश सरकार के मुखिया ने अपने निर्णयों से र्इमानदार अफसरों का विश्वास खो दिया है। अखिलेश सरकार ने जिस समय दुर्गा नागपाल जैसे र्इमानदार युवा अधिकारी पर आधारहीन एकतरफा कार्यवाही की, उसी वक्त सरकार बेनकाब हो गयी। प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा कि केवल अरूण कुमार ए.डी.जी. कानून व्यवस्था ही नही जल्द ही अन्य र्इमानदार अधिकारी भी प्रदेश छोडकर प्रतिनियुक्त एवं अवकाश पर जाना चाहते है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कायम जंगलराज का नजारा पंचमतल में दिखार्इ पड़ता है। वहां भी चन्द अधिकारियों को छोड़कर सभी अपना दर्द दबी जवान उजागर करते है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विचाराधीन कैदी आंतकी खालिद की हिरासत में मृत्यु के बाद सरकार द्वारा तात्कालिक पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने से भी अधिकारियों का मनोबल टूटा। प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे पूर्ण रूपेण सरकार द्वारा प्रायोजित थे प्रदेश सरकार की विफलता एवं राजनैतिक हस्तक्षेप को जब आजतक मीडिया द्वारा सिटंग आपरेशन द्वारा प्रसारित किया गया तो सरकार की वोट बैंक की राजनीति का पर्दाफाश हो गया और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिस प्रकार से सरकार ने प्रताडि़त किया वह भी स्पष्ट हो गया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा मुख्यमंत्री जी बिना वैधानिक जांच के सीडी को फर्जी क्यों बता रहे है? क्या वे अपने वरिष्ठ मंत्री आजम खां को बचाने के लिए तो नहीं ? प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी कहा कि जब रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भर्इया का नाम पुलिस उपाधिक्षक जियाउल्ल हक हत्या में आया तो उनको सरकार के दबाव के चलते मंत्री पद छोड़ना पड़ा। इसी प्रकार राजाराम पाण्डेय एक महिला आर्इएएस आधिकारी पर अमृयादित टिप्पणी की तो मंत्री पद छोड़ना पड़ा।     प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने सवाल करते हुए कहा कि सीएमओ घटना क्रम में विनोद सिंह उर्फ पंडि़त सिंह को मंत्री पद छोड़ना पड़ा तो लगभग 40 मौंतो के बाद एवं सिटंग खुलासा के बाद मुख्यमंत्री जी आजम खां का इस्तीफा क्यों नहीं- क्या जबाव है आपके पास ? यह दोहरा मापदण्ड क्यो, प्रदेश की जनता स्पष्टीकरण चाहती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in