Categorized | लखनऊ.

आज लखनऊ से 600 हज यात्री रवाना हज यात्रियों के साथ आने वाले परिजनों के लिये किया गया इन्तेजाम

Posted on 19 September 2013 by admin

आज यहाँ चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट, अमौसी से जाने वाली दो फ्लाइटस से कुल 600 हज यात्रियों ने मदीना के लिये प्रस्थान किया। यह जानकारी हज अधिकारी श्री तनवीर अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि आज की पहली फ्लाइट एस0वी0 5343 से 300 हज यात्रियों ने प्रस्थान किया जिनमें 163 पुरुष एवं 137 महिला यात्री शामिल हैं। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय अपराहन 12:10 बजे से 25 मिनट पहले ही परवाज कर गयी। आज अपराहन 03:40 बजे जाने वाली दूसरी फ्लाइट एस0वी0 5345 से भी 600 हज यात्री मदीना के लिए रवाना हुये। इनमें 171 पुरुष एवं 129 महिला हज यात्री शामिल हैं। दूसरी फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से 40 मिनट पहले रवाना हुर्इ।
वाराणसी : वाराणसी से आज सायं 04:20 बजे जाने वाली फ्लाइट संख्या एस0वी0 5355 से 266 हज यात्रियों की बुकिंग की गयी।
परिजनों के लिये किया गया रुकने का इन्तेजाम : हज हाउस आने वाले हज यात्रियों के साथ आये परिजनों व रिश्तेदारों के रुकने के लिये राज्य हज समिति द्वारा नजदीक ही सिथत सैनिक स्कूल के मैदान में इन्तेजाम किया गया है। यह व्यवस्था अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री मोहम्मद आजम खाँ के निर्देश पर की गयी है। इस मैदान में एक बड़ा पंडाल लगाया गया है जहां पर हज यात्रियों के परिजन व रिश्तेदार उनके रवाना होने तक रुक सकते हैं। इसके अलावा यहीं पर हज यात्रियों व उनके परिजनों को हज हाउस तक लाने वाली गाडि़याँ भी खड़ी होंगी। यहाँ पर पेयजल के दो टैंकर लगाये गये हैं और साथ ही दो मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था की गयी है। इस व्यवस्था से अब हज यात्रियों के परिजनों को हज हाउस के बाहर सड़क पर नहीं खड़ा होना पड़ेगा और भीड़-भाड़ की वजह से कोर्इ दुर्घटना होने की भी गुंजाइश नहीं रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in