Categorized | लखनऊ.

समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित गांव में आधारभूत विकास में तेजी लायी जाय - आलोक रंजन

Posted on 19 September 2013 by admin

इस वर्ष चयनित 2100 ग्रामों सहित गत वर्ष चयनित 1598 गांव के सभी विकास कार्य पूरे किये जायेंगे
उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास विभाग को निर्देश दिया है कि इस योजना के अन्तर्गत इस वर्ष चयनित 2100 ग्रामों के सभी 36 कार्यक्रम और गत वर्ष के चयनित 1598 गांवों के अवशेष अवस्थापना विकास संबंधी कार्य पूरा करने की गति को और बढ़ाया जाय ताकि समय से लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के खजाने में पैसे की कोर्इ कमी नहीं है इसलिए विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की गति करो बढ़ाकर निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाय।
कृषि उत्पादन आयुक्त आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में चलाये जा अवस्थाना विकास एवं लाभार्थी परक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पंचायती विभाग को निर्देश दिया है कि जिन गांव में प्रस्तावित बजट से सम्पूर्ण गांव में सी0सी0रोड नहीं बन सकती है, वहां भी पूरे गांव को सी0सी0रोड से संतृप्त करने हेतु और बजट प्राप्त कर लिया जाये और पूरे गांव में सी0सी0रोड बनार्इ जाय।
बैठक में समग्र ग्राम विकास विभाग के सचिव श्री आशीष गोयल ने कृषि उत्पादन आयुक्त को अवगत कराया कि इस वर्ष 2013-14 के लिये 2100 ग्रामों में अवस्थापना विकास  के 12 कार्यक्रम एवं 24 कार्यक्रम लाभार्थी विकास के कुल मिलाकर 36 कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 में 1598 ग्रामों का चयन डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत किया गया था जिनमें 24 लाभार्थी विकास की योजनायें पूरी कर ली गयी हैं, परन्तु अवस्थापना विकास संबंधी कार्य कुछ अवशेष है, जिसे निर्देशानुसार तेजी से कार्य करते हुये पूरा किया जायेगा।
श्री गोयल ने बताया कि अवस्थापना विकास के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में सम्पर्क मार्ग, ग्रामीण विधुतीकरण, सी0सी0रोड, स्वच्छ शौचालय, आवासहीनों को आवास देना, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, तालाबों का जीर्णोद्धार, प्राथमिकमाध्यमिक विधालयों की व्यवस्था, स्वास्थ्य उप केन्द्रों की स्थापना, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थापना और वैकलिपक विधुत व्यवस्था इत्यादि सुनिशिचत कराया जाता है।
बैठक में समग्र ग्राम विकास के विशेष सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव श्री नरेश बहादुर तथा अवस्थापना विकास और लाभार्थी विकास से संबंधित 22 विभागों के प्रतिनिधि उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in