Categorized | लखनऊ.

मण्डलीय उप निदेशक उधान की अध्यक्षता में आलू बीज के प्रभावी वितरण एवं निकासी हेतु समितियां गठित

Posted on 19 September 2013 by admin

गुणवत्तायुक्त आलू बीज किसानों को समय से उपलब्ध कराने के उधान मंत्री के निर्देशविभागीय अधिकारी जिम्मेदारीपूर्ण उत्तरदायित्व का निर्वहन करें,
कार्यों के प्रति लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवार्इ
उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय शीतगृह अलीगंज, लखनऊ एवं मोदीपुर, मेरठ से आलू बीज की निकासी तथा जनपदों तक इसकी ढुलार्इ व्यवस्था के अनुश्रवण, नियंत्रण एवं आलू बीज के सूखन, संकुचनसड़न के निर्धारण एवं नियंत्रण हेतु मण्डलीय उप निदेशकों की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया है।
उधान एवं खाध प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश के किसानों को गुणवत्तायुक्त आलू बीज समय से उपलब्ध हो इसके लिए आलू बीज विक्रय एवं वितरण की कार्र्यवाही को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आलू बीज की नीलामी की सिथति उत्पन्न न हो और शासकीय क्षति भी न हो, इससे बचने के लिए प्रदेश में आलू बीज की गुणवत्ता के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने तथा कृषकों को आलू बीज उठाने हेतु प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं।
उधान मंत्री ने बताया कि राजकीय शीतगृह अलीगंज, लखनऊ हेतु समिति के अध्यक्ष उप निदेशक उधान, लखनऊ होंगे तथा जिला उधान अधिकारी, लखनऊ इसके सदस्य और आलू एवं शाक-भाजी विकास अधिकारी अलीगंज, लखनऊ इस समिति के सदस्यसचिव होंगे। उन्होंने कहा कि राजकीय शीतगृह मोदीपुर, मेरठ हेतु समिति के अध्यक्ष उप निदेशक उधान, मेरठ होंगे तथा प्रभारी जिला उधान अधिकारी, मेरठ इसके सदस्य और प्रभारी आलू एवं शाक-भाजी विकास अधिकारी मोदीपुर, मेरठ इस समिति के सदस्यसचिव नामित किये गये।
उन्होंने कहा कि गठित समितियां आलू बीज की छटार्इ, बिनार्इ एवं सुखार्इ के उपरान्त आलू बीज वितरण एवं निकासी के कार्यों हेतु पूर्णत: उत्तरदायी  होगी। श्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को उत्तरदायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी एवं पूरे मनोयोग से करने तथा कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवार्इ के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in