Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रभाषा हिन्दी को विकास की ज़रूरत है-

Posted on 19 September 2013 by admin

ख्वाजा, मुर्इनुददीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविधालय, लखनऊ के द्वारा आयोजित Þहिन्दी दिवसß समारोह के मुख्य अतिथी श्री उदय प्रताप सिंह जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी को विकास की ज़रूरत है। सरकार ने इसके प्रचार-प्रसार के लिए कर्इ प्रयास किये हैं किन्तु इसे अंतराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए सबको एकजुट हो कर प्रयास करना होगा। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह अपनी रोज़्ामर्रा की बातचीत में हिन्दी भाषा का प्रयोग कर उसे सम्मानित करें।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे श्री शंभूनाथ जी, आर्इएएस (रि0), पूर्व मुख्य सचिव, उत्तरप्रदेश, ने हिन्दी भाषा के विकास पर अपना मत रखते हुए बताया कि आज विश्व-भर से कर्इ लोग हिन्दी भाषा सीखने के लिए उत्सुक है और अनेको प्रसिद्व विश्वविधालयों द्वारा उनके लिए विशेष हिन्दी पाठयक्रम तैयार किये जा रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि सूचना प्रौदयोगिकी के विकास से आज हिन्दी भाषा विदेशों तक पहुच चुकी है पर हिन्दी भाषा की विकास यात्रा में यह अभी बस शुरूआत है।
अपने संबोधन में डा0 अनीस अंसारी, आर्इएएस (रि0), कुलपति, ख्वाजा, मुर्इनददीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविधालय ने कहा कि सम्यक प्रचार-प्रसार के लिए यह जरूरी है कि हम हिन्दी भाषा और समाज के संबन्ध को भौगोलिक दृषिट से देखे। उन्होने हिन्दी भाषा तथा क्षेत्रीय बोलियों को बढावा देने के लिए मीडिया की सराहना की। उनका यह भी मानना था कि आज की हिन्दी से उदर्ू के वो अंश लुप्त हो गये हैं जो उसके सही मायने और उच्चारण के लिए अनिवार्य थे। उन्होंने यह सुझााव दिया कि स्कूली स्तर पर उदर्ू सीखने पर पाबन्दी लगार्इ जाती है वह खत्म हो और शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर उदर्ू को दूसरी भाषा के रूप में प्रोत्साहित किया जाये। उन्होने इस बात पर बल दिया कि हिन्दी भाषा हमारी पहचान है और अन्य भाषाओं पर पकड़ बनाने के साथ-साथ हमें हिन्दी भाषा की समाज पर पकड़ को भी मजबूत करना चाहिए। हिन्दी भाषा को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिये।
इस अवसर ड़ा. जी0आर0 यादव, सम्बद्ध अधिकारी, ने स्वागत सन्देश दिया और श्री एस. सी. संगल, वित्त अधिकारी, ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस समारोह में सभी प्राध्यापक और विश्वविधालय के कर्मचारी उपसिथत रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. नीरज शुक्ला ने किया तथा इसका संयोजन बुशरा अलवेरा और शाहबाज़्ा अली ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in