Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि

Posted on 19 September 2013 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सोशल मीडिया से सम्बनिधत कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत पहली कार्यशाला आगामी 20 सितम्बर, 2013 को लखनऊ में स्थानीय रवीन्द्रालय सभागार में प्रात: 9.30 बजे से सायं 4.30बजे तक  आयोजित की गयी है। जिसमें जिलाशहर लखनऊ, हरदोर्इ, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोण्डा, उन्नाव, कन्नौज, फरर्ूखाबाद, कानपुर, जालौन तथा जिला श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर तथा युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआर्इ प्रतिनिधियों को मिलाकर लगभग 400 लोग भाग लेंगे। प्रदेश में सभी होने वाली कार्यशालाओं की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेर्इ जी को सौंपी गयी।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि सोशल मीडिया की आयोजित की जा रही इस कार्यशाला का उदघाटन उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री, सांसद करेंगे एवं उदघाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पैनल में उ0प्र0 से शामिल सांसद श्री जगदमिबका पाल, विधायक डा0 रीता बहुगुणा जोशी, विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह एवं विधायक श्री नदीम जावेद शामिल होंगे तथा सोशल मीडिया की कार्यशाला को संचालित करने के लिए अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के सोशल मीडिया से सम्बनिधत अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ इस कार्यशाला में आये हुए प्रतिनिधियों को सोशल मीडिया की बारीकियों एवं केन्द्र सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से उसके प्रचार-प्रसार तथा विपक्षी दलों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनमानस में केन्द्र सरकार के विरूद्ध किये जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब कैसे और किन शब्दों में दिया जाय, इसके बारे में विस्तृत जानकारियों से अवगत करायेंगे।
श्री मदान ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली इस सोशल मीडिया कार्यशाला के तहत दिनांक 28सितम्बर को बरेली में, जिसमें जिलाशहर बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर तथा सम्भल एवं युवा व एनएसयूआर्इ के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। 29 सितम्बर को आगरा में जिलाशहर आगरा, मथुरा, हाथरस,  अलीगढ़, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी एवं  जिला एटा, औरैया एवं ललितपुर तथा युवा एवं एनएसयूआर्इ के प्रतिनिधियों सहित लगभग 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके उपरान्त उ0प्र0 के सभी बचे हुए जिलों के प्रतिनिधियों की कार्यशालाएं अक्टूबर माह में मेरठ, इलाहाबाद एवं वाराणसी में आयोजित की जायेंगीं।
प्रवक्ता ने बताया कि हर जिले के चुनिंदा प्रतिनिधियों की पूरे  प्रदेश में कार्यशालाएं सम्पूर्ण होने के बाद सभी जिलाशहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा अपने-अपने यहां इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित कर कांग्रेस से जुड़े सभी उन कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को जो सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक एवं टयूटर इत्यादि का इस्तेमाल करते हैं, को सोशल मीडिया के  बारे में जानकारियां दी जायेंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in