Categorized | लखनऊ.

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी को सफल बनाने और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री का बनाने संकल्प लेते हुए भारतीय जनता पार्टी में

Posted on 19 September 2013 by admin

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी को सफल बनाने और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री का  बनाने संकल्प लेते हुए भारतीय जनता पार्टी में आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी व पूर्वांचल विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, हरद्वार दुबे एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के नेता और हरदोर्इ से पूर्व विधायक अवध कुमार सिंह बागी, राष्ट्रवादी पार्टी कांग्रेस के नेता ख्याती प्राप्त ज्योतिषाचार्य डा0 अरविन्द कुमार त्रिपाठी, पूर्वांचल विकास पार्टी के अध्यक्ष अजय राय ने सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों के साथ हजारों की संख्या में इनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने कहा मोदी जी के काम और उनके नाम से ही कार्यकर्ताओं में स्पंदन होता है जब से पार्टी ने आदरणीय मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में अपना नेता चुना है लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रूक्षान बढ रहा है। निरंतर दल में शामिल होकर काम करने वालों की संख्या में विस्तार हो रहा है। जर्बदस्त जन उत्साह है। उत्तर प्रदेश से केन्द्रीय नेतृत्व की अपेक्षा के अनुरूप सिटे जीत कर हम विजय श्री प्राप्त करेंगे। राष्ट्रवाद से ओतप्रोत दल होने के कारण लगातार भाजपा की तरफ रूझान बढ़ रहा है। सदस्यता ग्रहण करते समय पार्टी के वरिष्ठ नेता विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल समेत अन्य लोग उपसिथत थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में वालों में हरदोर्इ जनपद से 50 ग्राम प्रधान, इलाहाबाद के श्री सचिन प्रताप सिंह, जनमेजय त्रिपाठी, अरविन्द्र मिश्रा, अखिलेश चन्द्र तिवारी, अजय कुमार सिंह, उमा शंकर त्रिवेदी, एस.पी.सिंह, पप्पू तिवारी, रमेन्द्र त्रिपाठी, श्री रामकिंकर धर दूबे, श्रीमती सम्पत गुप्ता(शिक्षिकासचिव दृषिट फाउन्डेशन, उ0प्र0), अजय कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, रामस्वरूप सिंह, जंगू सिंह, आशीष अवस्थी, रामेश्वर सिंह, राणाप्रताप सिंह, झम्मी सिंह, विनय सिंह, बब्लू सिंह, सुशील सिंह, रामजीवन, अनुराग आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in