Categorized | लखनऊ.

Þकेन्द्रीय एजेन्सी (आर्इ0बी0) की रिपोर्ट में हुये खुलासे

Posted on 18 September 2013 by admin

Þकेन्द्रीय एजेन्सी (आर्इ0बी0) की रिपोर्ट में हुये खुलासे तथा महामहिम राज्यपाल महोदय की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री को तत्काल उ0प्र0 की सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिएß यह बात राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कही।
श्री चौहान ने कहा कि जिस तरह इनिटलिजेंस ब्यूरो (आर्इ0बी0) ने स्पष्ट रूप से अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को प्रेषित की है कि मुजफ्फरनगर में दंगों के दौरान प्रदेष सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के हाथ बांध दिये गये थे तथा मुजफ्फरनगर दंगा फुल प्लान था, उसके बाद केन्द्र सरकार को बिना देर किये प्रदेष सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। यह बात इसलिए और भी गम्भीर है कि आर्इ0बी0 द्वारा आरोप लगाया गया है कि प्रदेष सरकार मेरठ शहर और देहात में भी दंगा भड़का सकती है। केन्द्रीय एजेन्सी द्वारा प्रदेष सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री पर भी आरोप लगाया गया है कि मंत्री ने पुलिस प्रषासन को कार्यवाही न करने के आदेष दिये थे इसलिए शाहपुर के बसीकला, मीनाक्षी चौक, शहीद चौक, खालापार, कृष्णापुरी, मिमलाना रोड समेत देहात क्षेत्रों में दंगा भड़कने के बावजूद पुलिस ने दंगा रोकने व दंगाइयों पर काबू पाने की कोर्इ कार्यवाही नहीं की।
श्री चौहान ने कहा कि सपा मुखिया ने मुजफ्फरनगर की घटना को दंगा न मानकर जातीय संघर्ष की संज्ञा दी थी परन्तु उनके सहयोगी तथा प्रदेष सरकार में नम्बर दो की हैसियत रखने वाले मंत्री ने उस बयान को खारिज करते हुये कहा कि मुजफ्फरनगर का दंगा गुजरात के बाद का सबसे बड़ा दंगा है। इसलिए इस घटना की सी0बी0आर्इ0 जांच होनी चाहिए तथा केन्द्र सरकार को अविलम्ब प्रदेष सरकार को बर्खास्त करने की घोषणा करनी चाहिए।
श्री चौहान ने यह सवाल भी उठाया कि क्या संविधान में आम आदमी और खास आदमी के लिए अलग अलग व्यवस्था है? अगर ऐसा नहीं है तो मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी विधायक लखनऊ में खुले आम सदन की बैठक में भाग ले रहे हैं तथा समाचार पत्र के चैनलों में बयान दे रहे हैं फिर भी उनको गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पुन: अपने बयान को दोहराते हुये कहा कि सपा व भाजपा की सांठ गांठ के चलते ही मुजफ्फरनगर की घटना हुर्इ है।
श्री चौहान ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुये कहा कि सरकार को दंगा पीडि़तों को तत्काल राहत मुहैया कराते हुये उनको उनके घरों में वापस सुरक्षित पहुंचाने तथा उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता ने एक प्रेस विज्ञपित में दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in