Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 17 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि विपक्ष और खासकर भाजपा द्वारा प्रदेश में शांति व्यवस्था में निरंतर अवरोध डाला जा रहा है। समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने चुनावी वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को पिछड़ेपन से निकालने के लिए विकास का एक नया एजेंडा बनाया और उस पर अमल शुरू किया। यह जिन्हें रास नहीं आ रहा है। वे लगातार ऐसी साजिशें कर रहे हैं जिससे श्री मुलायम सिंह यादव का उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना पूरा नहीं हो सके।
विकास के रास्ते में अड़ंगा डालने के लिए विपक्षी दलों द्वारा प्रदेश में सांप्रदायिकता के जहर को सुनियोजित तरीके से बौने का षडयंत्र है। मुजफफरनगर को इसकी प्रयोगशाला बनाया है। भाजपा नेताओं ने महापंचायत कर विद्वेष की आग फैलार्इ। आज भी वे इससे बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है और वह भाजपा की सांप्रदायिकता की रीतिनीति को कभी पनपने नहीं देगी।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मुजफफरनगर के अपने दौरे में जिस धीरज और सहानुभूति के साथ पीडि़तों की बातें सुनी और उन्हें आश्वस्त किया उससे एक सौहार्दपूर्ण माहौल बना है। उन्होने गरीबों, किसानों, को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार किसी पर अन्याय नहीं होने देगी और कानून से खिलवाड़ करनेवालों के साथ सख्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने हिन्दू-मुसिलमों से अपील की है कि वे आपस की खार्इ को पाटकर सौहार्द बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मुजफफरनगर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के एक-एक परिजन को नौकरी, दस-दस लाख रूपए, पीडि़तो के नुकसान की भरपार्इ और विस्थापितों में विश्वास जगाकर उनकी घर वापसी कराने की घोषणा की है। जिनके मकानों में तोड़फोड़ या आगजनी हुर्इ है, उन्हें लोहिया आवास योजना या अन्य किसी सरकारी योजना के तहत लाभ दिया जाएगा ताकि वह अपने मकानों की मरम्मत करा सकें। श्री अखिलेश यादव ने धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा के साथ प्रदेश के समग्र विकास को बढ़ावा दिया है। सांप्रदायिक ताकतों को प्रदेश में कहीं सिर उठाने का अवसर नहीं दिया जा सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in