Categorized | लखनऊ.

भारतीय हस्तशिल्प उद्योग

Posted on 17 September 2013 by admin

भारत का हस्तशिल्प उद्योग सच्ची भावना के साथ हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है क्योंकि भारतीयों की जीवन शैली की झलक उन उत्पादों से मिलती है जो बड़ी सादगी और देशज औजारों के साथ यहां के दस्तकार बनाते हैं। इन उत्पादों में भारतीय परंपरा और कलात्मक निपुणता समाहित रहती है। भारतीय हस्तशिल्प उद्योग की परंपरा बहुत व्यापक है क्योंकि यह देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करती है। यह उद्योग वर्षों से रोजगार और विदेशी मुद्रा की कमाई में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इतने बड़ेउत्पादन के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी संभावनाएं नहीं तलाशी गई हैं। विश्व के हस्तशिल्प निर्यात उद्योग में भारत का हिस्सा 2 प्रतिशत से भी कम है। लघु और कुटी उद्योग क्षेत्र शिल्पकारों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को हल करने में मदद करता है। यह क्षेत्र 60 लाख से अधिक दस्तकारों को रोजगार उपलब्ध कराता है जिसमें बड़ी संख्या  में महिलाएं और समाज के कमजोर वर्ग के लोग शामिल हैं। उपभोक्ता की बदलती रुचि और रुझानों से यह क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
उत्पादन और निर्यात
भारतीय हस्तशिल्प उद्योग में करीब 5 अरब 60 करोड़ अमरीकी डॉलर का उत्पादन होता है। भारत ने वित्त वर्ष 2012.13 में 3 अरब 30 करोड़ 40 लाख अमरीकी डॉलर के हस्तशिल्प का निर्यात किया। पिछले वर्ष की तुलना में निर्यात में 22ण्15 प्रतिशत वृद्धि हुई। 2012.13 के दौरान कुल हस्तशिल्प निर्यात में से सबसे अधिक योगदान कसीदाकारी और कांटे से बुने गए सामान का योगदान रहा और इससे करीब 858ण्08 मिलियन अमरीकी डॉलर की विदेशी आय हासिल हुई। इसके बाद कृत्रिम मृण्पात्रों को योगदान रहा जिससे 612ण्17 मिलियन अमरीकी  डॉलर की विदेशी मुद्रा हासिल हुई। तीसरे स्थान पर 506ण्78 मिलियन अमरीकी डॉलर की विदेशी मुद्रा के साथ विविध हस्तशिप रहे। काष्ठ मृण्पात्रों से 505ण्01 मिलियन अमरीकी डॉलर की आय हुई। हस्तशिल्प क्षेत्र देश के 74 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देता है। देश में अनुमानित 2 अरब 30 करोड़ अमरीकी डॉलर के हस्तशिल्प की खपत है।
भारतीय हस्तशिल्प में बहुत अधिक विविधता है। इनमें बिदरीए बेंत एवं बांसए कार्पेटए कॉन्च.शेलए कॉयर ट्विस्टिंगए गुड़िया एवं खिलौनेए जरी का काम एवं चांदी का कामए लोक चित्रकलाए फर्नीचरए घासए पत्तीए रीड एवं फाइबरए सींग एवं हड्डीए आभूषणए चमड़ा ;फुटवीयरद्धए चमड़ा ;अन्य वस्तुएंद्धए धातु मृण्पात्रए धातु छवियां ;क्लासिकलद्धए धातु छवियां ;फॉकद्धए संगीत उपकरणए मिट्टी की वस्तुएं और भांडकर्मए ग़लीचे और दरियांए पत्थर ;नक्काशीद्धए पत्थर ;पच्चीकारीद्धए टेराकोटाए थियेटरए वेशभूषा एवं कठपुतलीए वस्त्र ;हथकरघाद्धए वस्त्र ;हाथ की कसीदाकारीद्धए वस्त्र ;हाथ का छापाद्धए लकड़ी ;नक्काशीद्धए लकड़ी ;पच्चीकारीद्धए लकड़ी ;टर्निंग एवं लैकक्वेर वेयरद्धए जरीए विविध शिल्प पेंटिंग्स शामिल हैं।
किसी एक देश की बात करें तो भारत ने हस्तशिल्प का सबसे अधिक निर्यात अमरीका को किया। 2012.13 में देश के कुल निर्यात में से 26ण्29 प्रतिशत संयुक्त राज्य अमरीका को किया गया। ब्रिटेन को 9ण्57 प्रतिशत निर्यात किया गया। इसके बाद जर्मनी का स्थान रहा जहां 7ण्82 प्रतिशत निर्यात किया गया। फ्रांस को 4ण्25 प्रतिशत तो इटली को 3ण्34 प्रतिशत निर्यात किया गया। नीदरलैंड्स को 2ण्97 प्रतिशतए कनाडा को 2ण्29 प्रतिशतए आस्ट्रेलिया को 1ण्70 प्रतिशत और जापान को 1ण्63 प्रतिशत निर्यात किया गया। अन्य देशों का योगदान 26ण्61 प्रतिशत रहा।
भारतीय हस्तशिल्प की ताकत
देश में स्थानीय स्तर पर कच्चा माल अर्थात प्राकृतिक रेशोंए बांसए बेंतए सींगए पटसनए चमड़े इत्यादि की अनोखी प्रचुर उपलब्धता है। यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध और विविधतापूर्ण है जो व्यापक एवं विशिष्ट हस्तशिल्प उपलब्ध कराती है। यहां अनेक कुशल शिल्पी मौजूद हैं। देशज ज्ञान से प्राप्त कौशल के कारण पारंपरिक हस्तशिल्प का असीम भंडार है। महिलाओंए युवाओं और विकलांगों के रोजगार के लिए इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। भारत के हस्तशिल्प की उत्पादन लागत कम है।
हस्तशिल्प उद्योग में अवसर
देश के हस्तशिल्प उद्योग में असीम अवसर विद्यमान हैं। उत्पाद विकास एवं डिजाइन को उन्नत बनाने पर अब अधिक ध्यान दिया जा रहा है। घरेलू और पारंपरिक बाजार में भारतीय हस्तशिल्प की मांग बढ़ रही है। विकसित देशो में उपभोक्ता यहां के हस्तशिल्प की सराहना करते हैं और यह रुझान बढ़ता जा रहा है। सरकार अब इस उद्योग को समर्थन दे रही है और हस्तशिल्प के संरक्षण में दिलचस्पी ले रही है। लातिन अमरीकाए उत्तरी अमरीका और यूरोपीय देशो में उभरते बाजारों ने इस क्षेत्र में अवसर बढ़ा दिए हैं। हस्तशिल्प के व्यापार में निष्पक्ष परिपाटियां भी इस क्षेत्र में अवसर बढ़ा रही हैं। भारत में अब ज्यादा पर्यटक आने लगे हैं जिससे उत्पादों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध हो रहा है।
हस्तशिल्प उद्योग में खामियां
देश के हस्तशिल्प उद्योग में हालांकि विकास के असीम अवसर मौजूद हैं लेकिन इसमें कुछ खामियां भी हैं जिन्हें तत्काल दूर करने की जरूरत है। डिजाइनए नवाचार और प्रौद्योगिकी उन्नयन का अभाव इस क्षेत्र की बहुत बड़ी कमजोरी है। यह उद्योग अत्यधिक बंटा हुआ है। उत्पादन और उत्पाद निर्माण प्रणाली अत्यधिक व्यक्तिगत है और समुचित सरंचना का अभाव है। इस क्षेत्र की रक्षा के लिए सशक्त मुख्य संगठनों का अभाव है। पूंजीकरण बहुत सीमित है और निवेश भी कम किया जाता है। निर्यात के रुझानए अवसरों एवं कीमतों के बारे में बाजार की जानकारी पर्याप्त नहीं होती। कर्ज की उपलब्धता बहुत सीमित है। उत्पादनए वितरण और विपणन के लिए सीमित संसाधन उपलब्ध हैं। उत्पादक समूहों में ई.कॉमर्स दक्षता सीमित है। पर्याप्त बुनियादी ढांचे की कमी है और आधुनिक प्रौद्योगिकी का अभाव है।
हस्तशिल्प क्षेत्र में विद्यमान खतरे
किसी भी उद्योग में यदि अवसर विद्यमान होते हैं तो उसमें कुछ कमजोरियां और खतरे भी मौजूद होते हैं। हस्तशिल्प क्षेत्र में भी अनेक खतरे मौजूद हैं। अनेक राज्य सरकारों की प्राथमिकता वाली योजनाओं में यह क्षेत्र शामिल नहीं है। एशियन बाजारों से स्पर्द्धा बढ़ती जा रही है। अच्छे कच्चे माल की आपूर्ति कम होती जा रही है। अन्य देशों में बेहतर क्वालिटी के घटकए फाइंडिंग्स और पैकेजिंग भी इस क्षेत्र में नई चुनौती पेश कर रही हैं। इस क्षेत्र में क्वालिटी मानकीकरण प्रक्रिया की कमी है। व्यापक रूप से विकसित अर्थव्यवस्थाओं में इस क्षेत्र में निवेश घटता जा रहा है और उपभोक्ता परिष्कृत शिल्प को महत्व देने लगे हैं। सांस्थानिक समर्थन का अभाव भी है। एयर कार्गो और शिपमेंट संबंधी माल ढुलाई की लागत बहुत अधिक है। भारतीय हस्तशिल्प की बढ़ती लागत बाजारों में इसकी स्पर्द्धा पर बुरा असर डाल रही है।
हस्तशिल्प के प्रमुख केंद्र
देश भर में विविधतापूर्ण हस्तशिल्प का निर्माण किया जाता है। लेकिन कुछ क्षेत्र अपने विशिष्ट शिल्प के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। ऐसे ही कुछ क्षेत्रों में शामिल हैंरू.
धातु पर शिल्पकारी . मुरादाबादए संभलए अलीगढ़ए जोधपुरए जयपुरए बाड़मेरए दिल्लीए रिवाड़ीए तंजावुरए चेन्नईए मण्डपए बीदरए केरलए जगाधरी और जैसलमेर।
लकड़ी पर शिल्पकला . सहारनपुरए नगीनाए जयुपरए जोधपुरए बाड़मेरए होशियारपुरए श्रीनगरए अमृतसरए जगदलपुरए बंगलुरूए मैसूरए चेन्नापटनाए चेन्नईए मण्डपए केरलए बहरामपुरए अहमदाबाद और राजकोट।
हाथ की छपाई वाले वस्त्र . जयुपरए बाड़मेरए बगरूए सांगानेरए जोधपुरए भुजए फर्रुखाबाद और अमरोहा।
कसीदाकारी का सामान . बाड़मेरए जोधपुरए जयुपरए जैसल़मेरए कच्छ.गुजरातए अहमदाबादए लखनऊए आगराए अमृतसरए कुल्लूए धर्मशालाए चम्बा और श्रीनगर।
मार्बल और सॉफ्ट स्टोन शिल्प . आगराए चेन्नईए बस्तर और जोधपुर।
टेराकोटा ज़री और ज़री का सामान . राजस्थानए चेन्नईए बस्तरए सूरतए बरेलीए वाराणसीए अमृतसरए आगराए जयुपर और बाड़मेर।
फैशन आभूषण . दिल्लीए मुरादाबादए संभलए जयपुरए कोहिमा ;आदिवासीद्ध।
भारतीय हस्तशिल्प बहुत विशालए व्यापक और विविधतापूर्ण है। इस क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। यह क्षेत्र रोजगार करने के मामले में भी बहुत महत्वपूर्ण है। बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत होने के कारण इसे कीमतए फैशनए बाजार की मांग जैसेी जानकारी के अभाव का सामना करना पड़ता है। अन्य देशों से बढ़ती प्रतिस्पर्द्धाए सीमित बाजारोंए अपर्याप्त बुनियादी ढांचा और आधुनिक प्रौद्योगिकी की कमी जैसी चुनौतियों के लिए सरकारी समर्थन के साथ इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने की भी जरूरत है।
भारतीय हस्तशिल्प उद्योग 74 लाख से अधिक शिल्पकारों को रोजगार उपलब्ध कराता है। इसकी वृद्धि के लिए डिजाइन एवं उत्पाद के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। एकीकृत और समावेशी समूह के दृष्टिकोण पर अमल किया जा रहा है। बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद डिजाइन किए जा रहे हैं। शिल्प समूहों में समर्पित बुनियादी ढांचे के विकासपर बल दिया जा रहा है। आजीविका और काम करने के माहौल को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्रैंड निर्माणए भौगोलिक संकेतकों पर ध्यान दिया जा रहा है। कौशल विकास एवं क्षमता बढ़ाने पर भी बल दिया जा रहा है। कमजोर शिल्पकला के जीर्णोद्धार की योजना चलाई जा रही है। इस क्षेत्र में ऋण और अच्छा कच्चा माल उपलब्ध कराने के भी  प्रयास किए जा रहे हैं। संशोधित औजारों की आपूर्ति के जरिए प्रौद्योगिकी उन्नयन और सामान्य सुविधा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन सभी उपायों के मद्देनजर यह कहा जा सकता है कि भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in