Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 16 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का सम्भावित उम्मीदवार घोशित कर सांप्रदायिकता का जहर पूरे देश में फैलाने का निर्णय ले लिया है। देश की एकता अखंडता और सामाजिक सदभाव की जगह विघटन और अधिनायकशाही को बढ़ावा देनेवाला यह कदम खुद भाजपा के लिए भी आत्मघाती साबित होगा। धार्मिक ध्रुवीकरण देश में अलगाव को बढ़ावा देनेवाला कदम होगा जिससे विकास की गति प्रभावित होगी और देश हर मोर्चे पर पिछड़ता जाएगा।
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और संसद में यहां से सबसे ज्यादा 80 सदस्य चुने जाते है। भाजपा ने मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा और फिर मुजफफरनगर में हिंसक संघर्ष की शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रशासनिक कुशलता से वे अपने इरादो में सफल नही हो सके। नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में मुसिलमो का कत्ले आम कराने के साथ वहां अदालती आदेश के बाद भी हिंसा से पीडि़त लोगों के पुनर्वास और अल्पसंख्यको के धर्मस्थलों की मरम्मत का काम नहीं किया है। वे विकास के झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह करने में लगे रहते हैं। उत्तर प्रदेश में उनकी दाल गलनेवाली नहीं है।
समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी ऐसे माहौल में बहुत बढ़ गर्इ है। सांप्रदायिकता के खिेालाफ समाजवादी पार्टी प्रारम्भ से ही संघर्ष करती आर्इ है। समाजवादी पार्टी ने सांप्रदायिकता के दैत्य को उत्तर प्रदेश की सीमा से बाहर खदेड़ दिया लेकिन रूक-रूककर सांप्रदायिकता का राक्षस सिर उठाता रहता है। कभी हार्इकोर्ट द्वारा अयोध्या प्रकरण पर दिए फैसले, कभी अल्पसंख्यक समूहों एवं संगठनों पर दहशतगर्दो के बहाने किए जाने वाले हमलों से मुसलमान आशंकित रहता है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अल्पसंख्यकों की भाषा, संस्कृति, पूजा पद्धति और परम्परा की रक्षा की पूर्ण गारंटी दी है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार ने सभी के विकास का एजेण्डा अपनाया है जिस पर पूरी र्इमानदारी से अमल हो रहा है। समाजवादी पार्टी सरकार का संकल्प है कि उसके कार्यकाल में सांप्र्रदायिक शकितयों को सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाएगा।
देष में कुछ जहर भरे दिमाग सामाजिक स्थायित्व को असिथर करने और अशांति फैलाकर विकास को बाधित करने तथा देश की गंगा-जमुनी संस्कृति को कलंकित करने की साजिशों में लगे है। ऐसे ही तत्व देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को ध्वस्त कर फासिज्म को लाना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध रही है और वह किसी भी कीमत पर देश में सांप्रदायिकता को ताकतवर नहीं होने देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in