Categorized | लखनऊ.

प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री सुनील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया

Posted on 16 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण मंत्री श्री अमिबका चौधरी के निर्देशानुसार गोरखपुर के तत्कालीन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय को निलमिबत कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री सुनील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय पर उनके जनपद गोरखपुर में तैनाती के दौरान पूर्व दशम छात्रवृतित, दशमोत्तर छात्रवृतित एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, शादी बीमारी तथा ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण आदि विभागीय योजनाओं के संचालन में गम्भीर वित्तीय अनियमितातएं एवं शासकीय धनराशि के गबन के आरोप पाये गये हैं। जिसके कारण उन्हें मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण श्रीमती पुष्पा सिंह द्वारा उपलब्ध करायी गयी जांच रिपोर्ट में श्री पाण्डेय के साथ-साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय गोरखपुर के वरिष्ठ सहायक श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा एवं कम्प्यूटर आपरेटर (संविदा कर्मचारी) श्री विवेक कुमार रावत की भी वित्तीय अनियमितता में संलिप्तता पाये जाने पर संबंधित दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध एफ0आर्इ0आर0 दर्ज कराकर प्रभावी कार्यवाही सुनिशिचत किये जाने तथा कृत कार्यवाही से शासन को तत्काल अवगत कराने के लिए जिलाधिकारी गोरखपुर को निर्देशित किया गया है।

श्री कुमार ने कहा कि श्री जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय द्वारा प्रेषित विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट में पूर्व में प्रेषित प्रगति रिपोर्ट में भिन्नता पाये जाने पर विभाग के वित्त नियंत्रक एवं विशेष कार्याधिकारी से जांच करायी गयी। उन्होंने कहा कि श्री पाण्डेय द्वारा स्टेट बैंक में शासकीय नोशनल खाते के अतिरिक्त अनियमित रूप से पंजाब नेशनल बैंक में (475600210001255 एवं 475600210001529), जिला सहकारी बैंक में (00बच05168601) तथा नगर सहकारी बैंक लिमिटेड (10100057001) गोरखपुर में आदि खाता खोलकर विभागीय योजनाओं के लिए निर्गत धनराशि का दुरूपयोग किया गया तथा वृहद स्तर पर शासकीय धन का व्यवहरण किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें जिला विकास अधिकारी, गोरखपुर की मिलीभगत से श्री पाण्डेय ने नियमों की अनदेखी करते हुए धांधली की तथा अपात्रों को लाभ पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि श्री जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गोरखपुर सम्बद्ध मुख्यालय का मूल पद प्रवक्ता, लीलावती पंत इण्टर कालेज, भीमताल, नैनीताल, उत्तराखण्ड वर्ष 1998 से उत्तर प्रदेश शासन के अधीन प्रतिनियुकितसेवा स्थानान्तरण के आधार पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कार्यरत थे। इनके विरूद्ध अनुशात्मक कार्यवाही करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तराखण्ड शासन को पत्र लिखा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in