Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए आलू बीज की विक्रय दरें निर्धारित कर दी है।

Posted on 16 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए आलू बीज की विक्रय दरें निर्धारित कर दी है। उधान एवं खाध प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में सफेद एवं लाल आलू के बीज की प्रजातियों की विक्रय दरें एक समान रखी गयी है। उन्होंने कहा कि आलू बीज की आधारित प्रथम श्रेणी 1770 रूपये प्रति कुन्तल, ओवर साइज (आधारित प्रथम) श्रेणी 1370 रू0 प्रति कुन्तल एवं सीड साइज ट्रुथफुुल श्रेणी 1325 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित है।
श्री यादव ने बताया कि आलू बीज की उक्त विक्रय दरें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आधार नहीं मानी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आलू बीज की गुणवत्ता के बारे में व्यापक-प्रचार किया जाय तथा कृषकों को आलू बीज उठाने हेतु प्रोत्साहित भी किया जाय जिससे नीलामी की सिथति उत्पन्न न हो एवं शासकीय क्षति से बचा जा सकें। उन्होंने इस हेतु प्रभावी कार्यवाही तत्परता से सुनिशिचत करने के निर्देश दिये है।
उधान मंत्री ने बताया कि निदेशक उधान द्वारा इस संबंध में नियमित अनुश्रवण करते हुए यह सुनिशिचत किया जायेगा कि आलू बीज विक्रय एवं वितरण की कार्यवाही निर्धारित प्रकि्रया के तहत नियमानुसार की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के संचालन में अधिकारी कार्य पूरी निष्पक्षता पारदर्शिता, र्इमानदारी एवं समयबद्धता से करना सुनिशिचत करें और किसानों को कोर्इ कठिनार्इ न होने दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in