Categorized | लखनऊ.

विकास विभाग को आज ही उपलब्ध करा दें : मुख्य सचिव

Posted on 14 September 2013 by admin

चक गंजरिया फार्म के वैकलिपक उपयोग हेतु सम्बनिधत विभाग अपनी-अपनी परियोजनाओं के चरणबद्ध कार्यों की सूची एवं उसके क्रियान्वयन हेतु समय-सारिणी (माइलस्टोन) तैयार कर आवास
विकास विभाग को आज ही उपलब्ध करा दें : मुख्य सचिव
डी0पी0आर0 में सम्पूर्ण परियोजना क्षेत्र में निर्धारित आर्किटेक्चरल गाइड लाइन्स  का अनुपालन समस्त विभागों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाय : जावेद उस्मानी
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि चक गंजरिया फार्म के वैकलिपक उपयोग हेतु सम्बनिधत विभाग अपनी-अपनी परियोजनाओं के चरणबद्ध कार्यों की सूची एवं उसके क्रियान्वयन हेतु समय-सारिणी (माइलस्टोन) तैयार कर आवास विकास विभाग को आज ही उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु सम्बन्धी विभागों को स्थानान्तरित की गर्इ भूमि का कब्जा सम्बनिधत विभाग द्वारा शीघ्र प्राप्त कर लिया जाय एवं राजस्व अभिलेखों में सम्बनिधत विभाग के नाम दर्ज करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि चक गंजरिया फार्म के मुख्य मार्गों के निर्माण में आवास विकास तथा अन्य सम्बनिधत विभाग निर्धारित नीति के अनुसार पूर्व निर्मित भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य सम्पादित कराकर अपने परियोजना के कार्य तत्काल प्रारम्भ करायें। उन्होंने कहा कि डी0पी0आर0 में सम्पूर्ण परियोजना क्षेत्र में निर्धारित आर्किटेक्चरल गाइड लाइन्स  का अनुपालन समस्त विभागों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में चक गंजरिया फार्म में प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चक गंजरिया फार्म में प्रस्तावित परियोजनाओं के क्रियान्वयन प्रारम्भ कराने हेतु सम्बनिधत विभाग आवश्यक प्रक्रियाएं यथाशीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने का कि आर्इ0टी0 सिटी की स्थापना के सम्बन्ध में उच्चानुमोदन हेतु प्रस्तुत बिड डाक्यूमेंटस का अनुश्रवण कर शीघ्र पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कहा कि आर्इ0आर्इ0आर्इ0टी0 की स्थापना के सम्बन्ध में भारत सरकार को प्रेषित डी0पी0आर0 का अनुश्रवण कर प्राविधिक शिक्षा विभाग भारत सरकार से शीघ्र अनुमोदन प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मेडीसिटी में विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान की स्थापना हेतु आर्किटेक्ट के चयन सहित अन्य अपेक्षित कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण की जाय। उन्होंने कहा कि दुग्ध प्रस्संकरण प्लाण्ट तथा सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालकार्डियोलाजी की स्थापना सम्बन्धी प्रस्तावों में उच्चादेश यथाशीघ्र प्राप्त किये जायें।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री योगेश कुमार, प्रमुख सचिव आर्इ0टी0 एवं इलेक्ट्रानिक्स श्री जीवेश नन्दन, सचिव आवास श्री राजीव अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपसिथत थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in