Categorized | लखनऊ.

भाजपा कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा शक्ति भवन का घेराव

Posted on 12 September 2013 by admin

edited-bjp_kanpur_mahanagar_shakti_bhawan_pradarshan_photo4भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बिजली से त्रस्त होकर आज शक्ति भवन का घेराव किया। उनका उत्साहवर्धन करने डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। डा0 बाजपेयी ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या बनी हुई है। बिजली की समस्या के लिए प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन भी हो चुका है। उसके बाद भी बिजली की अधोषित कटौती, बिजली की बढ़ी हुई दरो ने आम जनता की कमर को तोड़ कर रख दी है। उक्त बाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति भवन पर दिये गये प्रदर्शन के दौरान कही। edited-bjp_kanpur_mahanagar_shakti_bhawan_pradarshan_photo2

कानपुर महानगर के विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, रघुनन्दन भदौरिया, लखनऊ पूर्व से विधायक एवं वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार, महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी का एक प्रतिनिधि मण्डल निदेशक से मिला और बिजली की समस्याओं से बिजली विभाग के निदेशक को अवगत कराया और लिखित ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन व घेराव में प्रमुख रूप से मणि कांत जैन कौशल किशोर दीक्षित, पूनम कपूर, रीता दुबे, राकेश तिवारी, गुड्डी शर्मा, रामू द्विवेदी, चिन्ता सिंह चन्देल आदि भारी संख्या में कानपुर महानगर के कार्यकर्ता शामिल रहे।

edited-bjp_kanpur_mahanagar_shakti_bhawan_pradarshan_photo5

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in