Categorized | लखनऊ.

क्षेत्रांे मे शांति समिति की बैठक

Posted on 12 September 2013 by admin

सहारनपुर के मण्डलायुक्त भुवनेश कुमार ने सभी एस0डी0एम0 व तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में राहत सहायता शिविरों में खाद्य सामग्री युद्ध स्तर पर पहुंचाएं और यह सुनिश्चित कर लें कि विस्थापित लोगों को खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठीक प्रकार से हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रांे मे सहायता शिविरोें के लिए टेंट व कंबल आदि की व्यवस्था भी कराएं। आयुक्त ने कहा कि जो लोग अपने रिश्तेदारों व पड़ोस के ग्रामों मे पहुंच गये हैं, उनमें विश्वास पैदा कर वापस अपने घरों में लाने व सुरक्षित पहुचांने की व्यवस्था भी कराएं। उन्होंने कहा सहायता शिविरो में टेंट की व्यवस्था महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग होनी चाहिए तथा खाद्य सामग्री के पैकेट किट बनवाकर शिविरों में वितरित कराएं। मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने अधिकारियोें को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाक व ग्रामों पर सभी एस0डी0एम0 व तहसीलदार बैठक कर वहां के गणमान्य लोगों, सदस्योें, लेखपालों, प्रधानों, पूर्व प्रधानों व कानूनगोे के साथ बैठक कर जनपद मे शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संदेश जनसामान्य तक पहुचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले उन ग्रामों को वरीयता दें, जो इन घटनाओं से प्रभावित हुए हैं और यहां के निवासी रिश्तेदारोें के पास चले गये हैं। आयुक्त ने सभी एस0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रांे मे शांति समिति की बैठक आयोजित कराएं, ताकि आपस का मनमुटाव दूर हो सके। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि ग्रामों मे राशन वितरण की दुकानों को खुलवाएं व उसमें भरपूर मात्रा में राशन उपलब्ध कराएं तथा यह भी सुनिश्चित कराएं कि गैस सिलेण्डर आदि की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। राहत सामग्री वितरण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुई। कल दी गई ढाई घण्टे की ढील के दौरान शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण को देखते हुए आज भी जिला प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक के लिए कफ्र्यू में ढील देने का निर्णय लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in