Categorized | लखनऊ.

पत्रकार मुख्यमंत्री का घेराव करने को मजबूर होंगे।

Posted on 11 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने हाल के िदनों पत्रकारों पर हो रहे हमलों व हत्याओं पर िचंता जताते हुए सरकार से तत्काल  इन घटनाओं को रोकने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने आज

जारी एक बयान में सरकार से मांग की है कि बीते एक साल में जितने पत्रकारों की हत्याएं हुयी है उनके परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और अभियुक्तों की त्काल गिरफ्तारी की जाए। तिवारी ने कहा कि बीते चार महीनों में ही उत्तर प्रदेश में 6 पत्रकारों की हत्या हुयी है और किसी भी मामले में ठोस कारवाई नही हुयी है। उन्होंने कहा कि  मुजफ्फरनगर में दंगे की कवरेज कर रहे टीवी पत्रकार के हमलावर अभी तक पकड़े नही गए हैं। समिति के सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि सरकार से लगातार मांग के बावजूद अब तक न तो प्रदेश स्तर पर गठित पत्रकार बंधु और नही जिला स्तरीय स्थाई समितियों को पुर्नजीवित किया गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमलों की घटनाए बढ़ रही और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार कोई कदम नही उठा रही है। हेमंत तिवारी ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि अगर सरकार हालिया घटनाओं में मारे गए पत्रकारों के परिजनों के उचित मुआवजा देने का एलान व हमलावरों पर ठोस कारवाई नही करती है तो सूबे के पत्रकार आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मांगो पर सकारात्मक कदम न उठाए जाने की दशा में पत्रकार मुख्यमंत्री का घेराव करने को मजबूर होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in