Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने पण्डित गोविन्द वल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Posted on 11 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पण्डित गोविन्द वल्लभ पंत की जयन्ती के अवसर पर विधान भवन के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, विधायक श्री शारदा प्रताप शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सचिव, सचिवालय प्रशासन

श्री अरविन्द नारायण मिश्रा, सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त का जन्म 10 सितम्बर, 1887 को अल्मोड़ा जनपद में हुआ था। आजादी की लड़ाई में पन्त जी का योगदान उल्लेखनीय है। सन् 1928 में साइमन कमीशन का बाहिष्कार करते समय उन्हें पुलिस के क्रूर लाठी आघातों का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आयीं।

आजादी से पहले 1937 में प्रान्तीय सरकारों के गठन होने पर वे संयुक्त प्रान्त के प्रधान मंत्री हुए। आजादी के बाद वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बने। पं0 पन्त 1955 से लेकर 1961 तक भारत सरकार में गृह मंत्री रहे। उन्हें एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक के रूप में भी जाना जाता है। 7 मार्च, 1961 को उनका देहान्त हुआ।

edited-press3

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 10 सितम्बर, 2013 को लखनऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा पूर्व मुख्यमंत्री पं0 गोविन्द वल्लभ पंत की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in