Categorized | लखनऊ.

मुजफ्फरनगर में सेना व अद्र्वसैनिक बलों की मौजूदगी में भी हिंसा जारी

Posted on 11 September 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि मुजफ्फरनगर में सेना व अद्र्वसैनिक बलों की मौजूदगी में भी ंिहंसा का जारी रहना वहां का सूरते हाल बयां करने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि इस समय राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं को अमन व भाईचारा कायम करने के लिए आगे आना चाहिए। इसी क्रम में अमन व शान्ति की अपील करके अपनों के दुखदर्द को बांटने के मंसूबे से मुजफ्फरनगर जा रहे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चै0 अजित ंिसंह को रोककर सरकार ने अमन कायम कराने के ठोस कार्यक्रम को बाधित किया है।

श्री चैहान ने कहा कि भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं की गिरफ्तारी तथा निर्दोष लोगों को रिहा करके सरकार स्थानीय लोगों के भड़के आक्रोष को ठण्डा कर सकती है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को कवाल में छेड़छाड़ के बाद हुयी तीन लोगों की हत्या में उनके परिजनों को फर्जी तौर पर फसायें जाने से ही स्थानीय जनता में आक्रोष था। प्रदेष सरकार व प्रषासन ने समय रहते यदि निर्दोषों की नामदजगी को फर्जी करार देते हुये एफ0आई0आर0 से उनके नाम निकाल देती तो यह दिन न देखना पड़ता। उन्होेने पूरे दंगे को शासन व प्रषासन की अदूरदर्षिता बताते हुये कहा कि पुनः साबित हो गया कि उ0प्र0 में नाबालिग सरकार चल रही है जोकि कानून व्यवस्था तथा प्रदेष मंें अमन चैन कायम रखने में सक्षम नहीं है।

श्री चैहान ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग को दोहराते हुये कहा कि प्रदेष में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाय जिससे पुनः पूरे प्रदेष में विषेषकर पष्चिमी उ0प्र0 के बिगड़े हालात पर काबू पाकर सामाजिक सद्भाव कायम किया जा सके। उन्होेंने यह भी मांग की कि रालोद नेेताओं को मुजफ्फरनगर व शामली आदि इलाकों में जाने दिया जाये क्योंकि वहां की जनता अपने नेता से आपबीती व दुख दर्द साझा करना चाहती है, इससे स्थानीय लोगों का आक्रोष भी शान्त होगा और स्थिति को सामान्य करने में सफलता मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in