Categorized | लखनऊ.

12 सितंबर को चै0 चरण सिंह पार्क कमिश्नरी, मेरठ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Posted on 10 September 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी ने बताया कि आगामी 12 सितंबर को चै0 चरण सिंह पार्क कमिश्नरी, मेरठ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को मुजफफरनगर, शामली व मेरठ की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को देते हुए विरोध प्रदर्शन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

श्री सत्यवीर त्यागी ने मुजफफरनगर, शामली, मवाना व मेरठ में मृतकों को उचित व समान मुआवजा देने की मांग की है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता से तथा राष्ट्रीय लोकदल ने सभी जिलाध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों से अपील की है कि मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंचें तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है कि डी0जी0पी0, एस0एस0पी0, मुजफफरनगर, व शामली और डी0एम0 व दोषी तथा उदासीन अधिकारियों को तुरन्त हटाया जाए व उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in