Categorized | लखनऊ.

श्री सांई सेवाश्रम में इकोफ्रेन्डली गणेशोत्सव सम्पन्न

Posted on 10 September 2013 by admin

  • कल्पना मित्रा ने बनाए इकोफ्रेन्डली गणेश
  • गणेश पूजा से पाॅलीथीन और प्लास्टिक को रखा गया दूर -डा0 अर्चना

edited-photo0348 ’’पर्यावरण मित्र’’ पूजा अनुष्ठान तथा धार्मिक आयोजन की मुहिम के अंर्तगत श्री साईं सेवाश्रम  द्वारा कलकत्ता की मूर्तिकार कल्पना मित्रा द्वारा निर्मित इकोफ्रेन्डली प्रतिमा की स्थापना के साथ गणेशोत्सव श्री साईं सेवाश्रम में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर सेवाश्रम के अध्यक्ष चन्द्रकुमार छाबड़ा के संयोजन में आयोजित पूजा में पंडित नीशीकान्त भट्टाचार्या द्वारा सनातन विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। पूर्व निर्धारित पूजा कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम कलश स्थापित कर गणेश जी का ध्यान आहवान, आसन ग्रहण, प्राण प्रतिष्ठा, चक्षुदान, वस्त्रार्पण, पुष्पमाला तथा गणपति को मिष्ठान अर्पित किए गये। पुष्पांजलि, भोगार्पण, आरती-हवन के साथ पूजा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सेवाश्रम की महासचिव डा0 अर्चना ने बताया कि गणेशोत्सव पूरी तरह से इकोफ्रेन्डली मनाया गया। गणपति प्रतिमा को मिट्टी और पुआल तथा बांस की खपच्चियों से बनाया गया। मूर्ति निर्माण में रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं किया गया तथा गणपति का श्रृंगार भी इकोफ्रेन्डली  साज से किया गया। साथ ही पूजा प्रसाद आदि में किसी भी प्रकार के पालीथीन और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से श्रीमती पुष्पलता छाबड़ा, कल्याण भट्टाचार्या सुदिप्ता मुखर्जी, ऊषा भट्टाचार्या, अशोक कुमार बनर्जी,  चन्दना बेनर्जी, आशीष मुखर्जी, श्रेया भट्टाचार्या तथा ओम प्रकाश सिंह आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in