Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर में 27 अगस्त, 2013 के बाद से हिंसक घटनाओं में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की

Posted on 10 September 2013 by admin

  • घटना में मृत पत्रकार के परिजनों को 15 लाख रुपये की  आर्थिक सहायता दिए जाने की भी घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में 27 अगस्त, 2013 के बाद से हिंसक घटनाओं में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने आज की घटना में मृत पत्रकार श्री राजेश वर्मा के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा भी की है।

श्री यादव ने मुजफ्फरपुर नगर में हुई घटना को अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनकी चिकित्सा के बेहतर प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in