Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी के हितो के लिये कार्य करती है - विनय विव्रहृम सिंह

Posted on 08 September 2013 by admin

युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनय विव्रहृम सिंह ने लम्भुआ विधान सभा का क्षेत्र भ्रमण करते हुए कन्हईपुर, हरदासपुर, मुरारचक व बरुआ उतरी के लोगो के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नितियों व योजनाओं से लोगो को अवगत कराया ।

विनय विव्रहृम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी के हितो के लिये कार्य करती है । मनरेगा, मिडडे मील, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, जन वितरण प्रणाली, राष्र्टीय स्वास्थ्य बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना, किशोरी शिक्षा योजना आदि के साथ साथ केन्द्र सरकार ने हाल ही में फूड सेक्योरटी बिल, भूअधिग्रहण बिल को सदन मे पास करवाकर यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी जात धर्म से अलग विकास के मुददो व आम जनमानस के लिये ही कार्य करती है ।

बरुआ उत्त्तरी मे शक्ति महिला ग्राम संगठन की १२ महिला समूहों से वार्ता करते हुए युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनय विव्रहृम सिंह ने आधी आबादी के हक एवं अधिकारो से महिलाओं को अवगत कराया और महिलाओं के लिये खास चलायी जा रही योजनाओं को बताते हुए कहा कि जब देश की माताये व बहने अपने अधिकारो के लिये आवाज उठाना सीख लेगी व राजनैतिक निर्णयों को स्वतंत्रता पूर्वक लेना शुरु कर देग्ी तभी लोकतंत्र व देश सुरक्षित रहेगा ।

भ्रमण के दौरान इसरार अहमद, जब्बार, विकास दूबे, संजय श्रीवास्तव, गुलाम साबिर, अशोक तिवारी, वसीम, अवधेश सिंह, गुलाब, भानू प्रताप, पप्पू, शान मोहम्मद आदि मौजद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in