Categorized | लखनऊ.

गोरखपुर व देवरिया में दिमागी बुखार से सैकड़ों मौते

Posted on 08 September 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने पूर्वांचल में बढ़ रहे दिमागी बुखार के कहर पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि पूर्वांचल के जनपदों में दिमागी बुखार ने भयावह रूप ले लिया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दिमागी बुखार के मरीजों की सख्या बढ़ी है जबकि सरकार लगातार दावा कर रही है कि दिमागी बुखार से निपटने मंे स्वास्थ्य विभाग सक्षम है जबकि धरातल हकीकत इसके एकदम विपरीत है।

श्री चैहान ने कहा कि गोरखपुर व देवरिया में दिमागी बुखार से सैकड़ों मौते हो चुकी हैं परन्तु लगभग 50 प्रतिषत मामलों में बीमारी का कारण अब भी स्वास्थ्य विभाग मालूम नहीं कर पा रहा है। पूर्वांचल में दिमागी बुखार से बचाव के सभी उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं परन्तु सरकार गम्भीर नहीं है। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है जबकि पूरा पूर्वाचल इसके गिरफ्त में है। श्री चैहान ने प्रदेष सरकार से मांग की है कि पूर्वांचल के इस महामारी से निपटने के लिए गम्भीर रूख अपनाये तथा असमय काल के गाल में समाने वाले पूर्वांचल वासियों को निजात दिलाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in