Categorized | लखनऊ.

सड़क सुरक्षा फण्ड के गठन की कार्यवाही पूर्ण

Posted on 06 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 03 माह में उत्तर प्रदेश स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल के पुनर्गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन प्राप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल का गठन मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में किया जायेगा। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा फण्ड के गठन पर भी कार्यवाही पूर्ण की जाय। इस फण्ड से प्रदेश में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों पर व्यय की व्यवस्था की जायगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नीति के कार्यों का क्रियान्वयन तथा सड़क सुरक्षा फण्ड के नियंत्रण हेतु हाई पावर कमेटी का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता मेें किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यों को गति देने हेतु परिवहन विभाग में एक सेल का गठन किया जायेगा।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा नीति बनाये जाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्हांेनेे कहा कि प्रस्तावित सड़क सुरक्षा नीति के ड्राफ्ट में नेशनल रोड पालिसी के मुख्य बिंदुओं को अंगीकृत करने पर विचार किया जाय।

बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव परिवहन श्री बी0एस0 भुल्लर, सचिव वित्त श्री बी0एम0 जोशी, परिवहन आयुक्त श्री रजनीश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in