Categorized | लखनऊ.

शिक्षक दिवस के अवसर पर 03 शिक्षक ‘‘सरस्वती सम्मान’’ तथा 06 शिक्षक ‘‘शिक्षक श्री सम्मान’’ से सम्मानित

Posted on 06 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज डा0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय आशियाना के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के ख्यातिलब्ध विद्वान शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रो0 पी0एन0सक्सेना, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, जन्तु विज्ञान विभाग, डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, प्रोे0 निशी पाण्डेय, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, अंग्रेजी एवं माडर्न यूरोपियन लैंग्वेजेज़, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा डा0 जगदम्बा प्रसाद शुक्ला, एसोशिएट प्रोफेसर (प्राणि विज्ञान) शिव हर्ष किसान पी0जी0 कालेज, बस्ती को सरस्वती सम्मान से नवाजा़ गया। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के उच्च स्तरीय शोध कार्य करने वाले ख्याति प्राप्त इन 03 शिक्षकों को पुरस्कार स्वरूप  प्रत्येक को 03 लाख रुपये की धनराशि, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र दिया गया।

शिक्षक सम्मान समारोह में ‘‘शिक्षक श्री सम्मान’’ से डा0 ध्रुवसेन सिंह, एसोशिएट प्रोफेसर, भू विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, प्रोे0 सत्येन्द्र कुमार गर्ग, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद, प्रोे0 सुधीर कुमार अग्रवाल, प्रोफेसर जैव रसायन विज्ञान, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक डा0 सत्येन्द्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर एवं सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय के शिक्षक डा0 मुकेश कुमार, एसोशिएट प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान), साहू जैन कालेज, नजीबाबाद तथा स्ववित्तपोषित अशासकीय महाविद्यालय के शिक्षक डा0 संदीप ओमर, प्रवक्ता (गणित), विवेकानन्द ग्रामोद्योग महाविद्यालय, दिबियापुर, औरैया को सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक शिक्षक को 1.50 लाख रुपये की धनराशि, प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि वर्तमान सरकार अधिक से अधिक बच्चों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्यनशील है। सरकार द्वारा छात्रों को मुफ्त लैपटाॅप बांटकर बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री का शिक्षा जगत से बहुत लगाव है। प्रदेश में छात्रों को इण्टर तक तथा छात्राओं को स्नातक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जा रही है। वर्तमान सरकार भविष्य में उच्च शिक्षा को भी निःशुल्क किये जाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत में बहुत चुनौतियां है परन्तु चुनौतियों से घबराना नहीं है। सरकार पूरी तरह से शिक्षकों के साथ है। शिक्षकों को भी विद्यालयों से हिन्दुस्तान के भविष्य निर्माताओं, देश प्रेमियों की नयी पीढ़ी तैयार करनी है।

समारोह में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रो0 महेन्द्र सिंह सोढ़ा, पूर्वकुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि आज का दिन अध्यापकों को आत्म चिन्तन का मौका देता है। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा छात्रों में नालेज बहुत बढ़ा रही है परन्तु उन्हें स्किल्ड नहीं बना रही है। आज के दौर में दुनिया में वही देश तरक्की कर रहे हैं जहां पर नयी पीढ़ी को पारम्परिक शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें नई से नई टेक्नालाॅजी से शिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुये प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा श्री नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक अभिवृद्धि तथा चतुर्दिक विकास की प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैं। उच्च शिक्षा गुणावत्तापरक बनाये जाने के लिए पाठ्यक्रम परिवर्धन, संस्थाओं के मूल्यांकन तथा निजी क्षेत्र की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का हमारे जीवन के निर्माण में अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो0 एस0बी0 निम्से, श्रीमती अनीता मिश्रा, सेवानिवृत्त विशेष सचिव, उच्च शिक्षा, सुश्री निधि केसरवानी, विशेष सचिव, श्री मुरली मनोहर लाल, विशेष सचिव, श्री अशोक कुमार, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा, श्री एन0बी0खान, उच्च शिक्षा निदेशक सहित बड़ी संख्या में शिक्षा जगत की विभूतियां, शिक्षक तथा छात्र, छात्रायें उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in