Categorized | लखनऊ.

कमला नेहरु गु्रप आंफ् इंस्टीट्यूशन्स में गुरुवार को श्रद्धापूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया ।

Posted on 06 September 2013 by admin

कमला नेहरु गु्रप आंफ् इंस्टीट्यूशन्स के फरीदीपुर स्थित प्रबंध संकाय में गुरुवार को श्रद्धापूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक प्रो० पीयूष पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर व समस्त प्रवक्ताओं ने केक काटकर एवं समस्त बीबीए व एमबीए छात्र छात्राओं ने गुरुजनो को उपहार देकर शिक्षक दिवस की बधाई दी ।  edited-4

वही इस मौके पर उपस्थित सभी लोगो ने डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया । कमला नेहरु प्रबंध संकाय मे आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के दौरान निदेशक प्रो० पीयूष पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक युगनिर्माता की भूमिका अदा करता है । उसके वचन शिष्यों के लिए सूर्य के किरण के समान उजाला फैलाते है । यहां शिष्य रुपी फूल की रखवाली गुरु माली के समान करता है । समारोह में समस्त छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व रंगारग कार्यव्रहृम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया ।

कार्यव्रहृम के दौरान प्रबंध संकाय के निदेशक प्रो० पीयूष पाण्डेय समेत समस्त प्रवक्ता निखिल श्रीवास्तव, डा० इन्द्रजीत कौर, डा राम सागर सिंह, टीनू कौर, अर्चना सिंह, विवेक उपाध्याय, विनिश नाथ ओझा, आन्नद सिन्हा, सर्वेदर सिंह, पंकज त्रिपाठी, मैथ्यू भास्कर सिंह, रहिबा भास्कर सिंह, दानिश अंसारी एवं विभोर श्रीवास्तव मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in