Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस समितियों में संशोधन कर पुर्नगठन किया

Posted on 04 February 2010 by admin

लखनऊ - उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनाव के परिपे्रक्ष्य में प्रथम चरण के अन्तर्गत अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह से विचार-विमर्श के उपरान्त उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान समिति एवं संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मन्त्री, द्वारा जिला/शहर कांग्रेस छानबीन समितियों में संशोधन कर पुर्नगठन किया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जिला/शहर कांग्रेस छानबीन समिति में वर्तमान जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष चेयरमैन होंगे तथा पूर्व जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष, वर्तमान सांसद/विधायक/एमएलसी/महापैर/चेयरमैन नगर पालिका परिषद/जिला पंचायत अध्यक्ष, सम्बंधित जिला/शहर के रहने वाले उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/महामन्त्री/सचिव/कार्यकारिणी सदस्य तथा युवक कांग्रेस/महिला कांग्रेस/छात्र संगठन/कांग्रेस सेवादल के जिला/शहर अध्यक्ष/मुख्य संगठक जिला/शहर कांग्रेस छानबीन समिति में सदस्य होंगे।

परवेह हाशमी, सांसद द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संयोजक नियुक्त

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी-उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह जी के निर्देशानुसार डॉ. आर.पी.त्रिपाठी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के 125वीं जयन्ती पर कांग्रेस पार्टी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का राष्ट्रीय सचिव श्री परवेह हाशमी, सांसद द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है।
डॉ. त्रिपाठी से अपेक्षा की गई है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में इन कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार का कार्य देख रहे श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में इसके सफल क्रियान्वयन का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करेगें

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने एक  प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जानकारी से दी है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह(पूर्व मुख्यमन्त्री म0प्र0) एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी दिनांक 05फरवरी,2010 को मध्यान्ह मुजफ्फरनगर पहुंच रही हैं, जहां श्री सिंह एवं डॉ. जोशी मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in