वोट बैंक तुष्टीकरण के लिये ओछी राजनीति - भा.ज.पा

Posted on 04 February 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दिग्विजय सिंह से पूछा है कि बटाला हाउस काण्ड के आरोपी सैफ के घर जाने की तर्ज पर क्या वे कसाब के परिजनों से भी मिलने की कोई योजना बना रहे हैं, श्री दीक्षित ने आज गुरूवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक तुष्टीकरण के लिये ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को आतंकवाद समर्थक मान कर ही अफजल की फांसी टरकायी है। बटाला हाउस काण्ड में गिरतार सैफ को भी कांग्रेस मुसलमानों का प्रतिनिधि मान रही है। कांग्रेस की इस मुहिम से आम मुसलमान की प्रतिष्ठा गिरी है।

श्री दीक्षित ने कहा कि राज्य में अनेक निर्दोष दलित पुलिस हिरासत में मारे गये हैं। विरोधी दलों के सैकड़ो प्रतिष्ठित राजनीतिक कार्यकर्ताओ को फर्जी मुकदमों में जेल भेजा गया है। लेकिन कांग्रेस ने इन परिवारों की सुधि नहीं ली। बटाला हाउस काण्ड के आरोपियों के घर जाकर कांग्रेस देश को आखिरकार क्या सन्देश देना चाहती है, कांग्रेस के इस अभियान से पुलिस का भी मनोबल गिर रहा है। आतंकवादियों, अपराधियों, माफिया तत्वों और अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ा है। ऐसे तत्वों के प्रति कांग्रेस, बसपा व सपा तीनो दलों की सहानुभूति है। राज्य की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in