Categorized | लखनऊ.

हत्या की घटना का अनावरण, हत्यारा गिरफ्तार

Posted on 04 September 2013 by admin

दिनांक 01.09.13 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कासगंज मोड तिराहे के पास से मुठभेड के उपरान्त एक अभियुक्त सोनू यादव निवासी शेरपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 520 ग्राम अवैध नशीला पाउडर व एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ दिनांक 12/13.08.13 की रात दिल्ली से एटा के लिए रोडवेज बस से चले थे। पैसा पास में कम होने के कारण कस्बा सिकन्द्राराऊ तक का टिकट लिया था सिकन्द्राराऊ वह नहीं उतरा जिसपर उसकी कन्डेक्टर से कहासुनी हुई थी। इसी बात को  लेकर बस के नगर एटा में घुसने से पहले हीरो हाण्डा एजेन्सी के सामने बस रूकवाकर कन्डेक्टर का बैग छीनने का प्रयास किया जिसका कन्डेक्टर द्वारा विरोध करने पर उसे गोली मारकर भाग गये थे। घायल कन्डेक्टर की मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर दिनांक 13.08.13 को मु0अ0सं0 325/13 धारा 393, 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in