Categorized | लखनऊ.

अवैध शस्त्र बनाते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार व भारी मात्रा निर्मित, अर्धनिर्मित शस्त्र बरामद

Posted on 04 September 2013 by admin

दिनांक 1/02.09.13 को थाना भरथना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम कोेठीबहारपुर में दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाते हुये 04 अभियुक्तों 1. श्रीधर निवासी मिरायं थान भरथना जनपद इटावा 2. उदय नारायण निवासी आनेपुर थाना बकेवर जनपद इटावा 3. रमेश चन्द्र निवासी आनेपुर थाना बकेवर जनपद इटावा व 4. राजवीर निवासी कोठीबहारपुर थाना भरथना जनपद इटावा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 04 तमंचे 315 बोर, भारी मात्रा में जीवित कारतूस, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व कई अधबने अवैध तमंचे 315 बोर, एक निर्मित तमंचा 315 बोर, 3 जीवित, 3 खोखा कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण, एक मोटर साइकिल यूपी 75 क्यू 4401 बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना भरथना मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in