सपा के मुस्लिम विधायकों ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की

Posted on 04 February 2010 by admin

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा बटाला हाउस, नई दिल्ली में मारे गए नौजवानों के आजमगढ़ संजरपुर घर जाकर कांग्रेस महासचिव श्री दिग्विजय सिंह द्वारा सहानुभूति दिखाने पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम विधायकों ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इन्होने श्री सिंह से पूछा है कि आखिर मुसलमान कांग्रेस की सरकारों में किए गए किन-किन अत्याचारों को भूल जाएं, उन्होने कहा आजादी के बाद देश में 30 हजार दंगे हुए हैं जिसमें 99 प्रतिशत दंगे कांग्रेस सरकार में हुए हैं परन्तु आज तक किसी में दोषियों को सजा नहीं मिली है।

विधान सभा में समाजवादी पार्टी के उपनेता डा0 वकार अहमद शाह के नेतृत्व में हुई मुस्लिम विधायकों की बैठक में श्री इकबाल महमूद, श्री शाहिद मंजूर, श्री रियाज अहमद, श्रीमती शादाब फातिमा, चौ0 फसीहा गजाला, श्री अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियॉ, श्री आरिफ अनवर हाशमी, श्री जावेद अंसारी, श्री महबूब अली, श्री इमरान मसूद, श्री आर0ए0 उस्मानी, श्री इरफान सोलंकी, आदि उपस्थित थे।

बैठक में कांग्रेस को मेरठ, मलियाना, मुरादाबाद, गुजरात में हुए दंगों, बाबरी मिस्जद कांण्ड आदि की याद दिलाई गई और कहा गया कि कांग्रेस में बैठे हुए साम्प्रदायिक तत्वों ने मुसलमानों को चरणबद्ध तरीके से प्रताड़ित करने का काम किया है। सुनियोजित तरीके से अल्पसंख्यक नौजवानों को आतंकवादी बताकर जेल में डाला जा रहा है या इन्काउंटर हो रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली में  प्रदर्शन कर सबसे पहले बटालाकाण्ड की न्यायिक या सीबीआई जॉच की मांग की थी। दिल्ली में संजरपुर की दूरी तय करने में आम आदमी को दो दिन का और विशेष व्यक्ति को दो घंटे का समय लगता, लेकिन हैरत है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री दिग्विजय सिंह को दो वर्ष का समय लग गया। जब बटाला काण्ड हुआ तब भी कांग्रेस की सरकार दिल्ली प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर थी।

उन्होने आगे कहा है कि मुसलमानो की बर्बादी में बहुजन समाज पार्टी  और कांग्रेस की मिलीभगत है। यदि उनकी हमदर्दी होती तो क्रमश: सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी सिफारिशों को फौरन लागू किया जाए तथा निर्दोष मुसलमानों को कैद से रिहा किया जाए। झूठे मुकदमें कायम करने वाले अधिकारियों को दण्डित किया जाए और  बेकसूर मुसलमानों को प्रताड़ना के अनुपात में मुआवजे दिए जाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in